अपने Special Day को और भी खास बनाने के लिए, देखें Trendy and Modern Mehndi Design

Summary :

Simple Full Hand Mehndi Design: इस समय सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में शादी के दौरान लोग मेहंदी लगाना काफी पसंद करते हैं। लोग अपने ड्रेस के हिसाब से मेहंदी डिजाइन को पसंद करते हैं, ताकि उनका लुक सबसे हटकर लगे। शादी का दिन दुल्हन और उसके घर वालों के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं। लेकिन मेहंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों पर रची मेहंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है।…

Simple Full Hand Mehndi Design: इस समय सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में शादी के दौरान लोग मेहंदी लगाना काफी पसंद करते हैं। लोग अपने ड्रेस के हिसाब से मेहंदी डिजाइन को पसंद करते हैं, ताकि उनका लुक सबसे हटकर लगे। शादी का दिन दुल्हन और उसके घर वालों के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं।

लेकिन मेहंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों पर रची मेहंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है। ऐसे में, खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दुल्हन के ओवरऑल लुक में चार चांद लगा सकती है। यहां पर 5 खूबसूरत हैंड मेहंदी डिजाइंस बताई गई है, जो आपके लुक के साथ परफेक्ट मैच करेंगी।

Simple Full Hand Mehndi Design: सिंपल मेहंदी डिजाइन

1. जाल मेहंदी डिजाइन

Simple Full Hand Mehndi Design
Simple Full Hand Mehndi Design (Source: social media)

हाथों पर लगाई जाने वाली जाल मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जचती है।

2. रंगीन मेहंदी डिजाइन

arabic mehndi designs for full hand
arabic mehndi designs for full hand (Source: social media)

अगर आप चाहतीं हैं कि आपकी मेहंदी सबसे यूनिक लगे, तो आप इस डिज़ाइन को चुन सकती हैं। इस मेहंदी डिज़ाइन में आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कलरफुल ग्लिटर मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में भी है।

3. फूल मेहंदी डिजाइन

arabic stylish mehndi design
arabic stylish mehndi design

हाथों पर लगने वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन सदाबहार होती है और हर महिला की पसंदीदा भी होती हैं। यह हर तरह के लहंगे पर सूट करती है और बेहद खूबसूरत लगती है।

4. मोर मेहंदी डिज़ाइन

Simple Full Hand Mehndi Design
Simple Full Hand Mehndi Design (Source: social media)

हाथों पर मोर वाली महंदी डिजाइन काफी खूबसूरत दिखती है। मोर डिजाइन से आपकी हथेली भरी हुई और सुंदर लगेगी। आप अपने हाथों में आगे या पीछे की तरफ इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।

5. राजा रानी मेहंदी डिजाइन

Simple Full Hand Mehndi Design
Simple Full Hand Mehndi Design (Source: social media)

राजा-रानी वाली मेहंदी डिज़ाइन मुख्य रूप से राजस्थानी विवाह मेहंदी का एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो दूल्हा और दुल्हन को राजसी वेशभूषा में दर्शाता है। अपनी शादी में अगर आप भी एक रॉयल लुक कैरी करने वाली हैं, तो यह डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगी। इस डिजाइन में दुल्हन के एक हाथ पर राजा यानी दूल्हा और दूसरे पर रानी यानी की दुल्हन का चित्र बनाया जाता है।

Also Read: Kada Design For Women​: डेली वियर में पहनने के लिए परफेक्ट हैं ऐसे सिंगल कड़े

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।