Singer Rajvir Jawanda Accident: सड़क हादसे में घायल पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

Summary :

Singer Rajvir Jawanda Accident: विभिन्न पंजाबी समाचार आउटलेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाबी गायक राजवीर जवंदा शनिवार को शिमला जाते समय एक बड़ी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। गायक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। Singer Rajvir Jawanda Accident Rajvir Jawanda हालत गंभीर जानकारी के मुताबिक, राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी से शिमला की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से एक आवारा पशु उनकी गाड़ी से टकरा गया, जिसके बाद उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा सुबह करीब…

Singer Rajvir Jawanda Accident: विभिन्न पंजाबी समाचार आउटलेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाबी गायक राजवीर जवंदा शनिवार को शिमला जाते समय एक बड़ी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। गायक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं।

Singer Rajvir Jawanda Accident

Rajvir Jawanda हालत गंभीर

Singer Rajvir Jawanda Accident
Singer Rajvir Jawanda Accident

जानकारी के मुताबिक, राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी से शिमला की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से एक आवारा पशु उनकी गाड़ी से टकरा गया, जिसके बाद उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस बीच, हिमाचल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा। एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही सिंगर को प्रारंभिक चिकित्सा दी गई और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. हालांकि, अभी डॉक्टरों ने सिंगर की सेहत को लेकर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया है और जानकारी दी है कि राजवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। सिंगर के फैंस और चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पंजाबी गायक और बाकी कलाकारों का मोहाली के अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक गायक कुलविंदर बिल्ला और सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं राजवीर के फैंस भी हादसे की खबर से हैरान हैं. वो लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वहीं राजवीर के परिवार ने भी इस मुश्किल की घड़ी में सभी से पेशेंस रखने की मांग की है।

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ

Singer Rajvir Jawanda Accident
Singer Rajvir Jawanda Accident

इसके अलावा राजवीर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग की अगर बात करें तो सिंगर को इंस्टाग्राम पर 2.4M लोग फॉलो करते हैं। वहीं, राजवीर किसी को भी इंस्टा पर फॉलो नहीं करते हैं। सिंगर की फैल फॉलोइंग खूब बड़ी है और उन्हें लोगों का खूब प्यार भी मिलता है। अब उनके एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद सभी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

Also Read: Payal Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी Payal Malik दूसरी बार देने वाली है जुड़वाँ बच्चों को जन्म, वायरल फोटो से खुला राज़

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।