Payal Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी Payal Malik दूसरी बार देने वाली है जुड़वाँ बच्चों को जन्म, वायरल फोटो से खुला राज़

Summary :

Payal Malik Pregnant: यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार अरमान मलिक हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। पायल फिर से मां बनने वाली हैं, और इस बार भी जुड़वा बच्चों की! अगर याद करें, तो पायल और अरमान के पहले बेटे चिरायु हैं। उसके बाद उन्होंने जुड़वा बच्चों अयान और तूबा को जन्म दिया था। अब तीसरी बार पायल प्रेग्नेंट हैं, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के मुताबिक इस बार भी वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। Payal…

Payal Malik Pregnant: यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार अरमान मलिक हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। पायल फिर से मां बनने वाली हैं, और इस बार भी जुड़वा बच्चों की! अगर याद करें, तो पायल और अरमान के पहले बेटे चिरायु हैं। उसके बाद उन्होंने जुड़वा बच्चों अयान और तूबा को जन्म दिया था। अब तीसरी बार पायल प्रेग्नेंट हैं, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के मुताबिक इस बार भी वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

Payal Malik Pregnant

Payal Malik दूसरी बार देने वाली है जुड़वाँ बच्चों को जन्म

बता दें, सोशल मीडिया पर पायल की फैमिली के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें पायल डॉक्टर के पास बैठी नजर आ रही हैं, जबकि अरमान और कृतिका दोनों बच्चे गोद में लिए खड़े हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा गया है, कि पायल की जुड़वा प्रेग्नेंसी फाइनल हो चुकी है। हालांकि, अभी तक अरमान मलिक, पायल या कृतिका में से किसी ने आधिकारिक तौर पर इस जुड़वा प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की है।

यूट्यूबर अरमान मलिक का अपनी दोनों पत्नियो के साथ रिश्ता

अरमान मलिक ने पहली शादी 2011 में पायल मलिक से की थी, जिसके बाद उनके बेटे चिरायु मलिक का जन्म हुआ। पायल के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए, अरमान ने बताया कि मुलाकात के सातवें दिन ही वह पायल के साथ भाग गए और शादी कर ली। 2018 में, पायल से तलाक लिए बिना ही, अरमान ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली, जिनसे उनकी मुलाकात उनके बेटे चिरायु की जन्मदिन पार्टी में हुई थी। हालाँकि कुछ समस्याएँ आईं, लेकिन बाद में उन्होंने एक परिवार की तरह साथ रहने का फैसला किया। 2023 में, जब पायल ने अपने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया, तो कृतिका एक बेटे, ज़ैद की माँ बनीं।

Also Read: Youtuber Armaan Malik Latest News: यूट्यूबर Armaan Malik ने प्रेग्नेंट बीवी Payal Malik को दिया तलाक? कोर्ट के आदेश पर लिया ऐसा फैसला

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।