मां के सामने धड़ से अलग किया मासूम का सिर! इस सिरफिरे किलर की कहानी सुन कांप जाएगी आपकी रूह

Summary :

MP Dhar Shocking Murder: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पांच साल के बच्चे की उसके घर में ही हत्या कर दी। यह पूरी घटना बच्चे की मां के सामने हुई, जिससे वह गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय महेश के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर में घुसा था। घर में पहुंचते ही उसने वहां रखे एक तेजधार फावड़े से छोटे बच्चे विकास पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे…

MP Dhar Shocking Murder: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पांच साल के बच्चे की उसके घर में ही हत्या कर दी। यह पूरी घटना बच्चे की मां के सामने हुई, जिससे वह गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय महेश के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर में घुसा था। घर में पहुंचते ही उसने वहां रखे एक तेजधार फावड़े से छोटे बच्चे विकास पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया और उसके कंधे पर भी गहरी चोटें आईं। आरोपी जिस, मोटरसाइकिल से घर में घुसा था , वह कालू सिंह के नाम पर दर्ज है।

MP Dhar Shocking Murder: परिवार का हमलावर से कोई संबंध नहीं

परिवार ने बताया कि वे महेश को पहले कभी नहीं जानते थे और न ही उन्होंने उसे पहले देखा था। बाद में जांच में पता चला कि महेश मानसिक रूप से अस्थिर था और उसका इलाज चल रहा था। वह पिछले तीन-चार दिनों से घर से लापता था। घटना से एक घंटे पहले उसने पास की एक दुकान से चोरी करने की भी कोशिश की थी।

MP Dhar Shocking Murder
MP Dhar Shocking Murder

Dhar Child Killing Case: स्थानीय लोगों ने पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई

घटना के बाद महेश वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुका था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसकी मौत किस वजह से हुई।

MP Dhar Shocking Murder
MP Dhar Shocking Murder

Child Murder News India: महेश की पहचान और पृष्ठभूमि

महेश की पहचान अलीराजपुर जिले के जोबट बागड़ी निवासी के रूप में हुई है। उसके परिवार ने बताया कि वह मानसिक रोगी था और अक्सर घर से गायब हो जाया करता था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार से भी पूछताछ जारी है।

गोरखपुर में भी दिल दहला देने वाली घटना

एक और हैरान करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आई है। वहां भुई धरपुर गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला, कलावती यादव, का सिर कटा शव एक खेत में पाया गया। कलावती का धड़ खेत में पड़ा मिला, जबकि उनका सिर कुछ दूरी पर जमीन में आंशिक रूप से दबा हुआ था। मौके से एक हंसिया भी बरामद की गई है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

MP Dhar Shocking Murder
MP Dhar Shocking Murder

डॉक्टर के पास गई थीं, फिर नहीं लौटीं

परिवार की जानकारी के अनुसार, कलावती गुरुवार दोपहर मंगरु क्रॉसिंग स्थित डॉक्टर के पास गई थीं। इसके बाद वह पिपिगंज में एक अन्य डॉक्टर के पास गईं लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजन उन्हें रातभर ढूंढते रहे और अगले दिन सुबह उनकी लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच तेजी से चल रही है, ताकि जल्द ही सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: ये कैसा इशक! भाभी की खूबसूरती पर आया ननद का दिल, घर छोड़कर हुए फरार, हाथ मलता रह गया पति

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।