ये कैसा इशक! भाभी की खूबसूरती पर आया ननद का दिल, घर छोड़कर हुए फरार, हाथ मलता रह गया पति

Summary :

Nanad Bhabhi Story: मध्य प्रदेश के जबलपुर के अमरपाटन इलाके से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी ही ननद के साथ प्रेम संबंध में घर छोड़कर फरार हो गई। मामला शुरू होता है आशुतोष नाम के युवक से, जिसने करीब सात साल पहले संध्या नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी और उनका एक 5 साल का बेटा भी है। कुछ समय पहले बेटा की पढ़ाई के लिए पूरा परिवार जबलपुर शिफ्ट हो गया था। Nanad Bhabhi Story: ननद-भाभी में बढ़ी नजदीकियां जबलपुर में रहने के दौरान…

Nanad Bhabhi Story: मध्य प्रदेश के जबलपुर के अमरपाटन इलाके से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी ही ननद के साथ प्रेम संबंध में घर छोड़कर फरार हो गई। मामला शुरू होता है आशुतोष नाम के युवक से, जिसने करीब सात साल पहले संध्या नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी और उनका एक 5 साल का बेटा भी है। कुछ समय पहले बेटा की पढ़ाई के लिए पूरा परिवार जबलपुर शिफ्ट हो गया था।

Nanad Bhabhi Story: ननद-भाभी में बढ़ी नजदीकियां

जबलपुर में रहने के दौरान आशुतोष की ममेरी बहन मानसी का घर पर आना-जाना लगा रहता था। चूंकि वह संध्या की ननद थी, तो घर वालों को दोनों के मेलजोल पर कोई शक नहीं हुआ। संध्या और मानसी की आपस में अच्छी बातचीत होने लगी। दोनों साथ बाजार जातीं, समय बितातीं और एक-दूसरे के साथ काफी घुल-मिल गईं। ये सब पारिवारिक रिश्तों की तरह ही दिखता रहा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच की नजदीकियां कुछ और ही कहानी कहने लगीं।

Nanad Bhabhi Story
Nanad Bhabhi Story

Madhya Pradesh Love Story: पहली बार हुई गायब, फिर मिली रेलवे स्टेशन पर

12 अगस्त को संध्या अचानक घर से गायब हो गई। अगले दिन वह जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिली और कुछ दिन पति और बेटे के साथ रही। पर 22 अगस्त को वह एक बार फिर घर से बाहर गई और इस बार हमेशा के लिए लापता हो गई। खास बात यह रही कि वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई।

Madhya Pradesh News: मोबाइल से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पत्नी के दोबारा गायब होने के बाद आशुतोष ने उसकी तलाश शुरू की। पहले तो उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी आखिर क्यों और कहां गई। लेकिन जब उसने घर पर रखे संध्या के मोबाइल को चेक किया, तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।फोन में संध्या और उसकी ममेरी बहन यानी मानसी के बीच की रोमांटिक चैटिंग सामने आई। यह देखकर आशुतोष को समझ आया कि यह सिर्फ ननद-भाभी का रिश्ता नहीं था, बल्कि दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध था।

Nanad Bhabhi Story
Nanad Bhabhi Story

पुलिस कर रही जांच, अब तक नहीं मिली सुराग

आशुतोष ने इस पूरे मामले की शिकायत जबलपुर ग्रामीण के घमापुर थाने में दर्ज करवाई है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, महिला का फोन घर पर ही है, इस कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।
हालांकि, पुलिस को कुछ तकनीकी सबूत मिले हैं जिनके आधार पर जांच जारी है और दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।

Nanad Bhabhi Story
Madhya Pradesh News

समाज के लिए सोचने वाली बात

यह मामला समाज में रिश्तों के बदलते स्वरूप को दर्शाता है। ननद-भाभी जैसे पारंपरिक रिश्ते में प्रेम संबंध का पनपना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया है। अब देखना यह है कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और दोनों महिलाएं कहां और किस हाल में हैं।

यह भी पढ़ें: एमपी के गुना में ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय मेला का आयोजन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।