बॉलीवुड के म्युजिक किंग यानि
की बादशाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सनसनी मचा दी है। बादशाह बॉलीवुड के सबसे
लोकप्रिय और फेवरेट सिंगर्स-रैपर्स में से एक हैं। उन्होंने इतनी हिट सांग दी है कि
अब कोई भी पार्टी बादशाह के गानों के बिना अधूरी ही रहती है। बादशाह सोशल मीडिया
पर काफी एक्टिव है। सिंगर अपनी एलबम और निजी जिंदगी से जुड़ी पोस्ट करते रहते हैं।
हाल ही में बादशाह ने एक स्टोरी अपडेट की जिसे देखने के बाद से उनके फैंस काफी
परेशान है।
बादशाह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिंगर अक्सर अपने
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और एलबम के बारे में फैंस के साथ जानकारी शेयर करते हैं,
मगर हाल ही में उनके द्वारा किए गए एक पोस्ट
पर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। पोस्ट में सिंगर ने ब्रेक लेने की ओर इशारा किया है।
मशहूर रैपर बादशाह
ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसमें ब्रेक
लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने नोट में नमस्ते की इमोजी के साथ लिखा है, ‘’टेकिंग ए ब्रेक।’’ बादशाह के इस
पोस्ट पर अब लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। उनको लेकर अपनी चिंता जता रहे
हैं और कुछ लोग हैरान हैं कि आखिर उनके दिमाग में चल क्या रहा है।
अब बादशाह ने ये पोस्ट
क्यों शेयर किया है। ये तो कोई नहीं जानता है, मगर सिंगर के फैंस इस पोस्ट को देखकर
काफी परेशान हो गए है। हो भी क्यों ना, पिछले एक दशक से बादशाह म्यूजिक इंडस्ट्री
पर राज कर रहे हैं।
फैंस सिंगर के म्युजिक एलबम
के लिए पागल है। कुछ साल पहले ऐसे ही रैप इंडस्ट्री के किंग कहे जानें वाले हन्नी
सिंह ने भी ब्रेक लिया था। जिसके बाद से सिंगर के करियर की गाड़ी अभी तक पटरी पर
नहीं आ सकी है। ऐसे में अगर बादशाह ब्रेक की अनाउंसमेंट करने वाले हैं तो फैंस का
परेशान होना लाजिमी है।


Download Android App
Download iOS App







