बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बेशक पिछले लंबे वक्त से बॉलीवुड में दूरी बनाकर चल रही हो,लेकिन आदाकारा सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी निजी लाइफ से जुड़ी बातें अक्सर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बीते रविवार को सोनाली का एक इंस्टाग्राम तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो सोनाली की यह तस्वीर पुरानी है,मगर इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनाली बेंद्रे ने कितनी ज्यादा पेरशानी झेली है।

अभिनेत्री ने शेयर की दो अलग तस्वीरें
सोनाली बेंद्रे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कैंसर से जंग के दिनों की तस्वीर साझा की हैं। अब बेशक सोनाली ये जंग जीत गई हो,मगर उनकी हालिया तस्वीर वाकई तंग कर देनेे वाली है। सोनाली ने दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है,इसमें एक तस्वीर वो है जब सोनाली कैंसर की लड़ाई लड़ रही थी,जबकि दूसरी तस्वीर कैंसर से ठीक होने के बाद की है। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
सोनाली ने कही ऐसी बात…
सोनाली बेंद्रे अपना कैंसर का इलाज के वक्त तस्वीर में अस्तताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। तब सोनाली के सिर पर बाल तक नहीं थे। कीमोथेरेपी के कारण उन्हें अपने बाल उतरवाने पड़े थे। इस फोटो में अभिनेत्री बहुत कमजोर सी दिख रही हैं। सोनाली ने अपनी ये फोटो शेयर करके लिखा, ‘वक्त कैसे आगे बढ़ जाता है… आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मैं ताकत देखती हूं, मैं कमजोरी देखती हूं और सबसे जरूरी ये है कि मैं देखती हूं कि C शब्द ये तय नहीं करता है कि मेरी जिंदगी इसके बाद कैसी होगी। आप वो जिंदगी जीते हैं, जिसे आप चुनते हैं. यात्रा वो होती है जिसे आप तय करते हैं। इसलिए याद रखें उसे लेना #OneDayAtATime और #SwitchOnTheSunshine #CancerSurvivorsDay।

बता दें, सोनाली बेंद्रे ने ये स्पेशल पोस्ट कैंसर सर्वाइर डे के मौके पर लिखा है, अपनी इस पोस्ट के जरिए सोनाली ने फैंस को मोटीवेट करने के साथ सभी को जागरूक किया है। अपने इस खास संदेश में अभिनेत्री ने साझा किया लोग कैसे कैंसर से जंग की मुश्किल घड़ी में खुद को उम्मीद भरा हुआ रख सकते हैं। अब सोनाली की इस पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं साथ ही वह इस पर खूब लाइक और कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



