पंजाब इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड एंड हॉट फोटोज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोनम की कातिलाना अदाएं अक्सर ही फैंस को अपना दीवाना बना देती है। सोनम की ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती है और इस बार भी सोनम अपनी नई तस्वीरों को लेकर खबरों में आ गई हैं।

अब हाल ही में सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस पिंक कलर का शॉर्ट आउटफिट पहनकर जबरदस्त अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। पिंक कलर की ड्रेस पहने सोनम बीच के किनारे खड़ी होकर एक से बढ़कर एक किलर पोज देती दिख रही हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में सोनम की हर अदा लोगों को उनका कायल बना रही है।

सोनम बाजवा की ये ड्रेस शॉर्ट होने के साथ-साथ बैकलेस भी है जो एक्ट्रेस की कर्वी फिगर पर कयामत ढा रही हैं। नंगे पैर समुंद्र किनारे कैमरे के लिए पोज देते हुए पंजाब की ये कुड़ी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस सोनम बाजवा शॉर्ट ड्रेस में अपनी टोंड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। सोनम के लंबे खुले बाल उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहे हैं।
सोनम बाजवा की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “स्वर्ग से उतरी हुई कोकिल कंठी अप्सरा लग रही हो।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “सुंदर सोनम बाजवा।” तो वहीं एक यूजर ने सोनम की तुलना बॉबी डॉल से करते हुए कॉमेंट में लिखा, “बार्बी को अभी बदल दिया गया है।” तो एक अन्य यूजर ने लिखा, “ धूप में ना निकला करो रूप की रानी।”



एक्ट्रेस सोनम बाजवा पंजाबी सिनेमा का काफी पॉपुलर नाम हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोनम को उनके चाहने वाले वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक में ही बहुत पसंद करते हैं। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट देती रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



