बॉलीवुड के एक इकलौते ऐसे एक्टर जो कोरोना महामारी के बीच देशभर में लागू हुए लॉकडाउन के बाद से ही लोगों की मदद करने के लिए हमेशा खड़े रहे हैं। दरअसल सोनू सूद आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कभी भी कतराते नहीं है। लॉकडाउन में शुरू हुआ ये अनोखा कारवां अब दिन बे दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम एक्टर से पढ़ाई के लिए मदद मांगी तो किसी ने अपना दो वक्त का भोजन करने के लिए मदद मांगी। और ऐसे वक्त में सोनू सूद हमेशा बेसहाय लोगों की मदद के लिए उनके साथ भी खड़े रहे।

एक यूजर ने की ऐसी डिमांड
बता दें,अभी तक सोनू सूद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे। तो इसे देखते हुए अब कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो एक्टर से बेहद अजीबोगरीब डिमांड करने में लगे रहते हैं। कोई उनसे नेट रिचार्ज के लिए कहता है तो कोई ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मांग लेता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा हुआ,जब एक यूजर ने तो सोनू सूद से सीधा बीजेपी का टिकट ही मांग लिया है। हालांकि सोनू सूद ने इस शख्स को निराश नहीं किया,बल्कि इसका बेहद दिलचस्प जवाब दिया है।

अंकित नाम के यूजर ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा,सर इस बार हमें बिहार के भागलपुर से विधानसभा चुनाव लड़ना है और जीतकर सेवा करना है। बस सोनू सर, आप सिर्फ मुझे भाजपा से टिकट दिला दो।

इसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा-बस,ट्रेन और प्लेन की टिकट के अलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोडऩे वाला इमोजी भी बनाया। अब सोनू सूद का यह कमेंट इंटनेट पर आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि एक्टर इस समय भी बेरोजगार हुए लोगों को काम दिलवाने की कोशिश में जी जान लगे पड़े हैं।

इसके अलावा हाल ही में सोनू सूद ने बच्चों को स्कॉलरशिप देने के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसकी घोषणा उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी और बताया कि अब वो बच्चों को स्कॉलरशिप देने वाले हैं ताकि बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आए। वैसे एक्टर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं,ऐसे में लोग उनसे मदद के लिए गुहार लगाते रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



