कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया था। इसके चलते जो भी लोग जहां पर थे वह वहां पर फंस गए। इससे सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दूसरे जरूरतमंदों खड़ी हो गयी। लॉकडाउन के कारण उनकी रोजी-रोटी चली गयी जबकि उनको अपने घरों व गांव जाने में भी समस्या आ गयी। इस दौरान उनकी मदद के लिए बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद सामने आये और हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दूसरे जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाया।

सोनू सूद के इस काम की सराहना आम लोगों से लेकर सेलेब्स ने भी की। उन्होंने मुंबई के साथ देश के कई अलग-अलग जगहों पर फंसे लोगों को घर पहुंचाने का काम जारी रखा हुआ है। जिन लोगों को मदद चाहिए होती है वह उनसे ट्वीटर के माध्यम से संपर्क करते हैं। इसी बीच सोनू सूद से एक शख्श ने चीनी सेना को वापस सीमा से भेजने की बात कही तो एक्टर ने भी शानदार अंदाज में जवाब दिया।

दरअसल इन दिनों भारत और चीन की सीमा पर तनाव चल रहा है। ऐसे में एक शख्स ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा, मेरा विचार है कि सोनू सूद को लद्दाख भेज दिया जानना चाहिए, जिससे वो चाइनीज लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा दें।
Chinese लोगों को डिटेल्ज़ भेजो 😜😂😂😂🙏 https://t.co/66huPWsRaL
— sonu sood (@SonuSood) June 9, 2020
सोनू सूद ने भी इस शख्स के ट्वीट पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, चाइनीज लोगों की डिटेल्स भेजो। हालांकि यह बात मजाक में सोनू सूद ने कही लेकिन सोशल मीडिया पर उनका यह ट्वीट जमकर वायरल हुआ। सोनू सूद का यह अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

हाल ही में सोनू सूद से असम में फंसे हुए कुछ लोगों ने मदद की गुहार लगायी और उन्होंने उनके लिए बिना देरी करते हुए सभी इंतजाम कर दिए। ट्विटर पर एक वीडियो एक यूजर ने शेयर किया जिसमें मास्क लगाए हुए कई सारे लोग दिखाई दे रहे हैं। सोनू सूद को इस वीडियो यूजर ने टैग करते हुए लिखा, सोनू सर हम लोग असम के गरिबाल्दी में हैं, कृपया हमें घर भेजें। इस ट्वीट का तरुंत सोनू सूद ने जवाब सिया और लिखा, कृपया वहीं रहें, किसी को तुम लोगों की देखभाल करने के लिए भेज रहा हूं। कोई तुम्हें लेने आएगा और तुम्हारे रहने का इंतजाम भी करेगा। अपने परिवार से मिलने का समय आ गया है।

हालांकि शिवसेना के नेता संजय राउत ने कुछ दिन पहले सोनू सूद पर तंज कसते हुए कहा था कि लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति जब लॉकडाउन में नहीं है तो आखिर बिना किसी राजनीतिक दल की मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं? उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से सोनू ने मुलाकात भी की थी।


Download Android App
Download iOS App



