असिन ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री दूरी बना ली है लेकिन वह अपने फैंस को अपनी लाइफ और फैमिली से अपडेट रखने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान असिन अपने परिवार के साथ घर में समय बिता रही हैं और उन्होंने अपनी बेटी अरिन की खूबसूरत वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

देखें असिन की बेटी अरिन की खूबसूरत वीडियोज-
अरिन की ये तस्वीरें और वीडियोज बेहद क्यूट हैं। इसमें से एक वीडियो में अरिन अपने मिनी-किचन में नकली सब्जियों के साथ खाना बनाती नजर आ रही हैं जबकि दूसरी वीडियो में वह सफाई करती दिख रही हैं।
एक तस्वीर में अरिन अपने टेडी बियर को खिलौने वाले स्टेथोस्कोप से उसका हेल्थ चेक-अप करती दिखाई दे रही हैं। असिन ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, लाइक ग्रैंडमॉम लाइक बेबी, उन्होंने अपनी मां का बताया जो सर्जन हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ शादी की। असिन की बेटी अरिन का साल 2017 में जन्म हुआ।

असिन ने आखिरी बार फिल्म इंडस्ट्री के स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म की थी। असिन ने ऋषि कपूर के निधन पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट करके दुख जताया। ऋषि कपूर इस दुनिया से अलविदा 30 अप्रैल को हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



