कोरोना संकट : राहुल ने US डिप्लोमेट निकोलस बर्न्स से की बातचीत, कल जारी होगा वीडियो

Summary :

राहुल ने कहा, “निकोलस बर्न्स से बातचीत की है कि कैसे कोरोना वायरस संकट वैश्विक व्यवस्था को नए सिरे से आकार दे रहा है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संकट के चलते वैश्विक व्यवस्था के नए सिरे से आकार लेने की संभावना पर अमेरिका के पूर्व विदेश उप मंत्री निकोलस बर्न्स से बातचीत की है जिसका वीडियो शुक्रवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी होगा।

राहुल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘निकोलस बर्न्स से बातचीत की है कि कैसे कोरोना वायरस संकट वैश्विक व्यवस्था को नए सिरे से आकार दे रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे मेरे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़िए।’’ उन्होंने बर्न्स के साथ की गई बातचीत के कुछ अंश भी जारी किए हैं। पूर्व राजनयिक बर्न्स इन दिनों हारवर्ड कैनेडी स्कूल में प्रोफेसर हैं।

PNB धोखाधड़ी मामला : ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी को नौ जुलाई तक हिरासत में भेजा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोविड-19 संकट के असर एवं इससे निपटने के तरीकों को लेकर अलग अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ संवाद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने उद्योगपति राजीव बजाज से बातचीत की थी जिसमें बजाज ने लॉकडाउन को कठोर करार देते हुए कहा था कि इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से तो नहीं रुक पाया, लेकिन देश की जीडीपी औंधे मुंह गिर गई।
गांधी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों से चर्चा की श्रृंखला में जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से भी बातचीत कर चुके हैं।

Desk Team