सोनू सूद के फैन ने SIM कार्ड पर बनाई एक्टर की पेंटिंग,तो शख्स को मिला ऐसा मजेदार रिप्लाई

Summary :

कोरोना काल में गरीबों का मसीहा बने फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सभी लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है

कोरोना काल में गरीबों का मसीहा बने फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सभी लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है,अभी तक भी सोन सूद से जो उनसे किसी तरह की मदद मांगता है वह कभी मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। कोरोना महामारी के बीच जिस तरह अभिनेता लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं अब उस वक्त को शायद ही एक पल के लिए भी कोई भूला सकता है। 
वैसे सोनू सूद के अब देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चर्चे हैं तभी तो अब उनके फैंस विदेशों से उन्हें याद कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद के एक फैन ने ट्विटर पर उन्हें टैग कर उनके लिए एक बेहद शानदार पेटिंग बनाई है। 
सोमिन नाम के एक ट्विटर यूजर ने सिम कार्ड में सोनू सूद की हूबहू तस्वीर बना दी है,जिस पर अब एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शानदार तरीके से रिप्लाई भी दिया है। वैसे सोनू सूद का इस तरह का रिएक्शन देना लोगों को काफी हद तक पसंद भी आ रहा है। 

यूजर ने सोनू सूद की फोटो पोस्ट की 
सोनू सूद को टैग करते हुए एक यूजर ने फोटो पोस्ट की और इसके कैप्शन में लिखा-सोनू सूद सर, आपकी फोटो मैंने सिम कार्ड पर पेंट की है। आपको कैसी लगी? हमें आप पर गर्व है सर’।

इस पर सोनू सूद ने  मजाकिया अंदाज में जीभ वाले इमोजी के साथ जवाब दिया और लिखा, 10G नेटवर्क।

बता दें कि महज एक घंटे से भी कम समय पहले शेयर किए जाने के बाद इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया और इस पर खूब कमेंट्स भी किए। इसके अलावा लोगों ने ऐसे मजेदार रिएक्शन्स भी दिए। 

बता दें, कोरोना कहर के बीच लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद सोशल मीडिया के रियल हीरो बन चुके हैं। पहले प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। वहीं सोनू सूद फिर से बने रियल लाइफ हीरो जी हां विदेश में फंसे 1500 छात्रों को पहुंचाया घर। वहीं अब सोनू सूद बेरोजगार हो चुके लोगों के लिए भी नौकरियों का प्रयास कर रहे हैं। 

Desk Team