बीते मंगलवार को आए ओखी तूफान ने जहां सबको परेशानी में डाल रखा था। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इससे बेखौफ रहीं। बेखौफ इसलिये कह रहे हैं क्योंकि इस दिन जहां लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन पूरा दिन अपनी आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग कर रही थी।
ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुंबई के भांडुप इलाके में इस तूफान में उनका साथ दे रहे थे। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



