‘Stree 2’ ने छठे दिन की प्रभास-ऋतिक की ओपनिंग से ज्यादा कमाई, पहुंची 250 करोड़ के पार

Summary :

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 ने एक हफ्ते में ही कई रिकॉर्ड बना डाले. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. पहले दिन मूवी ने 51.8 करोड़ की कमाई की थी. आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक टोटल कितनी कमाई की है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, Stree 2 ने 6th डे 25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. ये फिल्म का अबतक का सबसे कम कलेक्शन हैं. कमाई में 31.84 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, इसी के साथ फिल्म के लिए एक गुड न्यूज भी है. स्त्री 2 ने 250…

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 ने एक हफ्ते में ही कई रिकॉर्ड बना डाले. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. पहले दिन मूवी ने 51.8 करोड़ की कमाई की थी. आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक टोटल कितनी कमाई की है.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, Stree 2 ने 6th डे 25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. ये फिल्म का अबतक का सबसे कम कलेक्शन हैं. कमाई में 31.84 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, इसी के साथ फिल्म के लिए एक गुड न्यूज भी है. स्त्री 2 ने 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.बता दें कि 6th डे के अभी तक ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं. मगर फिल्म 25 करोड़ कमाती है तो इसका टोटल कलेक्शन 254.55 करोड़ हो गया है.

  • श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने एक हफ्ते में ही कई रिकॉर्ड बना डाले
  • मूवी ने प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर टोटल 60.3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया

स्त्री 2 का डे वाइज कलेक्शन

मूवी ने प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर टोटल 60.3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़, तीसरे दिन 43.85 करोड़, चौथे दिन 55.9 करोड़, पांचवे दिन 38.1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.

इस फिल्म को अमर कौशिक ने बनाया है. मूवी में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी जैसे स्टार्स हैं. ये 2018 में आई फिल्म का सीक्वल है. स्त्री को भी फैंस ने काफी पसंद किया था और अब स्त्री 2 पर तो जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

इन फिल्मों के साथ है स्त्री 2 का क्लैश

बता दें कि स्त्री 2 का अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा के साथ क्लैश था. लेकिन स्त्री 2 ने दोनों ही फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. अक्षय कुमार की खेल खेल में को खराब रिस्पॉन्स मिला. वहीं जॉन की वेदा ठीक-ठाक कमाई कर रही है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।