एक वक़्त में घर-घर में था जिस एक्टर का नाम, आज उन्हें अपने ही इलाज के लिए मांगनी पड़ रही मदद, आखिर कौन है Sudhir Dalvi?

Summary :

Sudhir Dalvi Hospitalized: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सुधीर दलवी इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। एक्टर पिछले कुछ समय से सेप्सिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अब तक उनके इलाज पर करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। वहीं, परिवार अब आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है और उन्होंने एक्टर के इलाज के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद की अपील की है। लेकिन कौन है सुधीर दलवी आइए…

Sudhir Dalvi Hospitalized: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सुधीर दलवी इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। एक्टर पिछले कुछ समय से सेप्सिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अब तक उनके इलाज पर करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। वहीं, परिवार अब आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है और उन्होंने एक्टर के इलाज के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद की अपील की है। लेकिन कौन है सुधीर दलवी आइए जानते है?

Sudhir Dalvi Hospitalized: फिल्म इंडस्ट्री से मांगी मदद

sudhir dalvi hospitalized
sudhir dalvi hospitalized (Credit: Social Media)

सुधीर दलवी के परिवार ने बताया कि इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और अब वो इस मुश्किल समय में आम जनता और फिल्म इंडस्ट्री से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। परिवार ने कहा है कि यह दौर उनके लिए बेहद कठिन है, क्योंकि सुधीर की तबीयत में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। सेप्सिस के कारण उनके शरीर के अंगों पर भी असर पड़ा है, जिससे उनकी हालत कमजोर होती जा रही है।

‘शिरडी के साईं बाबा’ में आए नज़र

Shirdi Ke Sai Baba
Shirdi Ke Saibaba (Credit: Social Media)

बता दें, एक समय था जब सुधीर दलवी हर घर में पहचाने जाते थे। उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों ही माध्यमों में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। खासकर 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिरडी के साईं बाबा’ में उन्होंने साईं बाबा का किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। उनकी सादगी ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि दर्शक उन्हें असल में साईं बाबा मानने लगे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

इस फिल्म का निर्देशन मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने किया था। यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। सुधीर दलवी की यह भूमिका न केवल उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट बनी बल्कि उन्हें भारतीय सिनेमा में अमर कर गई।

‘रामायण’ में भी आए नज़र

फिल्मों के अलावा सुधीर दलवी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने रामानंद सागर के ऐतिहासिक शो ‘रामायण’ में ऋषि वशिष्ठ की भूमिका निभाई थी, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रही। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्रसिद्ध धारावाहिकों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं, जिनसे उन्हें हर उम्र के दर्शकों का प्यार मिला।

Sudhir Dalvi Movies

Sudhir Dalvi Movies
Sudhir Dalvi Movies (Credit: Social Media)

फिल्मों में निभाए यादगार किरदार टीवी के अलावा सुधीर दलवी ने बड़े पर्दे पर भी कई शानदार फिल्में कीं है। उन्होंने ‘चांदनी’, ‘जुनून’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। हर किरदार में उनकी परफॉरमेंस और डेप्थ के बीच बैलेंस देखने लायक था। उन्होंने इमोशनल रोल से लेकर अध्यात्मिक किरदारों तक सबकुछ बखूबी निभाया।

Sudhir Dalvi: लाइमलाइट से हुए दूर

लंबे समय से पर्दे से दूर सुधीर दलवी आखिरी बार साल 2006 में टेलीकास्ट हुए टीवी सीरियल ‘वो हुए ना हमारे’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली। पिछले कुछ वर्षों से वो पूरी तरह लाइमलाइट से दूर थे और गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। अब जब उनकी तबीयत बिगड़ी है, तो उनके पुराने फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके लिए चिंता जता रहे हैं।

Sudhir Dalvi
Sudhir Dalvi (Credit: Social Media)

फैंस के बीच बढ़ी चिंता

जैसे ही उनकी बीमारी की खबर सामने आई है, सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। लोग उनकी पुरानी तस्वीरें और फिल्मों के सीन शेयर करते हुए इमोशनल नज़र आ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सुधीर दलवी जैसे कलाकार ने भारतीय सिनेमा को यादगार किरदार दिए हैं और अब वक्त है कि इंडस्ट्री उन्हें उसी प्यार से सहारा दे। फिलहाल सुधीर दलवी का इलाज जारी है और परिवार ने उम्मीद जताई है कि सभी की मदद और दुआओं से वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें: Laughter Chefs Season 3: Laughter Chefs 3 की धमाकेदार वापसी! पुरानी जोड़ियों संग लगेगा नए कंटेस्टेंट्स का तड़का

Yashika Jandwani