Suhana Khan in King Movie : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार Sharukh Khan को पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में बड़े परदे पर बाप-बेटी की जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से शुरू की जा चुकी है। कुछ दिनों पहले यानी शाहरुख खान के जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘किंग’ का टीजर भी जारी किया था, जिसमें अभिनेता जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई दिए।
अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक Sharukh Khan फिल्म ‘किंग’ के लिए बेटी सुहाना को एक्शन की ट्रेनिग दे रहे हैं। फैंस के बीच ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Suhana Khan in King Movie : सुहाना खान को खुद शाहरुख खान ट्रेन कर रहे हैं
फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी एक्शन करती नजर आएंगी इसके लिए खुद किंग खान बेटी को ट्रेनिंग दे रहे हैं.दुबई में डैन्यूब के एक इवेंट में Sharukh Khan और फराह खान ने हिस्सा लिया। इसी इवेंट के दौरान फराह खान ने बताया कि किंग के लिए शाहरुख खान पर्सनली अपनी बेटी सुहाना को एक्शन सीन्स के लिए ट्रेन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फराह खान का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में फराह खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तारीफ कर रही थीं।
Sharukh Khan ने Suhana के बारे में क्या कहा

Sharukh Khan सुहाना खान के बारे में बात की और कहा कि सुहाना खान बहुत ज्यादा हार्डवर्किंग हैं। फराह खान ने कहा, “सुहाना बहुत हार्ड वर्किंग हैं। वो अब किंग में नजर आएंगी। मुझे पता है आप (शाहरुख) उन्हें एक्शन के लिए खुद ट्रेन कर रहे हैं।”सुहाना खान की बात करें तो उन्होंने द आर्चीज (2023) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, द आर्चीज को बहुत पसंद नहीं किया था। इस फिल्म में सुहाना के साथ अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंदा जैसे कलाकार नजर आए थे।
फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। किंग सुहाना का दूसरा प्रोजेक्ट होगा।किंग की बात करें तो इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान की फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। फैंस को टीजर में शाहरुख खान का लुक काफी पसंद आया है।
Sharukh Khan News Today : Sharukh ने Suhana को मेहनती बताया

Suhana Khan : पहली बार पर्दे पर दिखेगी Sharukh Suhana की जोड़ी

सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पहले वो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं. फराह कहती हैं ‘शाहरुख के बेटे आर्यन ने बहुत ही शानदार सीरीज बनाई है. सुहाना भी बहुत हार्डवर्किंग है. वो किंग में नजर आने वाली हैं.’ वहीं स्टेज पर Sharukh Khan को देखकर फराह बोलती हैं कि मुझे पता है तुम सुहाना को एक्शन में ट्रेन कर रहे हो सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं.
उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कमद रखा था. फिल्म में उनके साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा समेत कई कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी. अब सुहाना अपने पापा संग ‘किंग’ में नजर आने वाली है. ये उनका दूसरे प्रोजेक्ट है. किंग में Sharukh Khan, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे कई सितारे अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. साल 2026 में फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.


Download Android App
Download iOS App




