बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए पूरी इंडस्ट्री में जानी जाती है। जब बात स्टार किड्स की होती है तो सुहाना सबसे ज़्यादा स्टाइलिश स्टारकिड की गिनती में आती है। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहतीं हैं।

सुहाना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसके कारण वो काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो काफी क्यूट और इनोसेंट दिख रही हैं। बता दें इस बार सुहाना ने तस्वीर के साथ कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है।

सुहाना की तस्वीर पर उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस के ज़रिए खूब प्यार दे रहे हैं। बता दें इस तस्वीर में उन्होंने सफेद रंग का क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट पहनी है। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस तस्वीर पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ उनके कुछ खास दोस्त भी इस तस्वीर की तारीफ कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



