Sumbul Touqeer Khan ने अपने पिता के दूसरे निकाह में जमकर मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Summary :

छोटे परदे की मशहूर अदाकारा कही जाने वाली सुम्बुल तौकीर खान अक्सर ही अपनी क्यूटनेस और अपनी सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। सुम्बुल तौकीर खान ने बिग बॉस के घर में भी अपने गेम से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था।

छोटे परदे की मशहूर अदाकारा कही जाने वाली सुम्बुल तौकीर खान अक्सर ही अपनी क्यूटनेस और अपनी सादगी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। सुम्बुल तौकीर खान ने बिग बॉस के घर में भी अपने गेम से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपने फैंस को पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने पिता का दूसरा निकाह करा दिया हैं। जिसकी तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं। 
दरअसल सुम्बुल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निकाह की कुछ बेहद ही दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस शादी के सारे ही फंक्शन्स में जमकर मस्ती करती हुई देखी जा रही हैं। इन फोटोज में सुंबुल काफी खुश नजर आ रहा है। लेकिन फोटोज में कहीं भी दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया गया है। बता दें कि सुंबुल के पिता ने नीलोफर नाम की महिला से निकाह किया है, दोनों ने एक छोटी-सी सेरेमनी में शादी रचाई। इस निकाह में केवल कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। 

कुछ तस्वीरों में सुम्बुल जहां अपने हाथों में मेहंदी रचाती हुई दिख  दिख रही है तो वही कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने हाथों में लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। तो वही कुछ तस्वीरें में एक्ट्रेस अपने पिता एयर अपनी छोटी बहन के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। सुंबुल अपने परिवार के साथ नमाज अता करती नजर आ रही हैं। फोटोज में सुंबुल ने जहां ब्लू कलर की साड़ी पहनी है तो वहीं उनकी बहन ने येलो कलर की साड़ी पहनी है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुंबुल तौकीर खान ने कैप्शन में लिखा, “माशाल्लाह कहो।” सुंबुल के इन फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “नजर ना लगे।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” 
बता दे की सुम्बुल के पिता कई बार बिग बॉस के घर में भी आ चुके है जब सुम्बुल घर में कंटेस्टेंट बनाकर आई थी। हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस के पिता कई कंट्रोवर्सी के भी शिकार हो गए थे। 

Desk Team