उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक घटना सामने आई है, जहां राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम नेनारकोटा के पास 200 मीटर गहरी खाई से एक बाइक सवार को बचाया है उत्तराखंड एसडीआरएफने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि एक बाइक सवार व्यक्ति इलाके में खाई में गिर गया है, वह हरकत में आए, एक अभियान शुरू किया और उसे बचाया।
शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
एसडीआरएफ के ट्विटर के मुताबिक, व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। एसडीआरएफ ने 18 जून की रात को एक और बचाव अभियान भी चलाया, जहां 40-45 लोगों को लेकर गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब जा रही एक बस धोन के पास पलट गई। एसडीआरएफ और अन्य इकाइयों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया और लोगों को बचाया गया। हालांकि, 25 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


Download Android App
Download iOS App



