Bollywood की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान को बचपन से ही गाने का काफी ज्यादा शौक रहा है। उन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। उनको गाने का हूनर वैसे तो विरासत में ही अपने पिता से मिला है। उनके पिता दुष्यंत कुमार चौहान भी काफी अच्छे गायक है। सुनिधि चौहान के गानों में हमे अक्सर कुछ नया देखने को मिलता है। उन्होंने बहुत छोटी से उम्र में टीवी के शो में भाग लेना शुरू कर दिया था।
लेकिन बता दें कि इससे पहले वह मंदिरों और भजनों में गया करती थी। आपको यह बात जानकार काफी हैरानी होगी कि उन्होंने केवल 10 क्लास तक ही पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड दी थी। वहीं उन्होंने दूरदर्शन के लिए एक सिंगिग शो में भी हिस्सा भी लिया और वह इस शो की विनर भी रही। इसके बाद उनका बॉलीवुड में फिल्मों के लिए सफर शुरू हो गया।
14 साल बड़े कोरियोग्राफर से की शादी
धीरे धीरे वह Bollywood में अपना रंग जमाने लगी। फिल्मों के लिए उन्होंने से पहले 13 की उम्र में सबसे पहले एक फिल्म के लिए गाना गाया था। यह फिल्म शस्त्र थी लेेकिन उनको फिलमों में सफलता रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ का गाना ‘रुकी-रुकी सी जिंदगी’ से मिली इस फिल्म के लिए उनको फिल्म फेयर का अवार्ड भी दिया गया।
उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी अच्छी थी उनकी पसर्नल लाइफ उतनी ही चर्चा में रही। उन्होंने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर 18 की उम्र में अपने से 14 साल बडे कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी कर ली ।
सुनिधि अपने करियर में काफी नाम कम रही थी लेकिन उन्होंने अपने से बड़े बॉबी खान के साथ शादी रचाई। उनकी इस शादी का विरोध उनके परिवार वालो ने किया लेकिन उन्होंने अपने से बड़े बॉबी खान के साथ शादी करने का फैसला कर लिया था।
शादी के कुछ दिनों के बाद ही दोनों की एक दुसरे के साथ नहीं पटती थी जिसके चलते यह शादी महज एक साल के भीतर ही खत्म हो गयी। बॉबी से अलग होने के बाद सुनिधि के पास घर तक नहीं था।
इस मुश्किल की घडी में उन्हें अनु मलिक ने पनाह दी थी। वो उनके जिंदगी का काफी बड़ा ख़राब दौर था। उन्होंने गाना भी छोड़ दिया थ लेकिन फिर स एक बार उन्होंने अपने आप को ट्रैक पर लाया और एक के बाद एक हिट गाने दिए।


Download Android App
Download iOS App










