एकता कपूर का सुनील ग्रोवर पर बेहद गंदा बयान

Summary :

NULL

कपिल शर्मा भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह अपनी वजह से सुर्खियों में रहते हैं तो कभी उनका शो ‘द कपिल शर्मा’ सुर्खियों में आ ही जाता है। इस बार कपिल के शो में एकता कपूर आईं थी अपनी आने वाली फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के प्रोमोशन के लिए आईं थी।

एकता ने अपने ट्विटर एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए बताया। बता दें कि एकता ने कई बार सुनिल ग्रोवर के नाम न लेते हुए उनके शो से जाने पर चुटकी ली थी।

 

कपिल ने एकता से पूछा था कि उन्हें विद्या ज्योतिष की भी जानकारी है तो मुझे बताइए कुछ मेरी जिंदगी में आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एकता ने इसका जवाब दिया कि जो भी मेरे शो से चला जाता है तो मैं उसे रिप्लेस कर देती हूं। एकता ने यह भी बोल दिया कि अगर रिप्लेस नहीं हो पाए तो वह सीरियल को ही ऑनएयर कर देती हैं।

 

जाहिर तौर पर कपिल शर्मा इस सवाल के जरिए सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद अपनी जिंदगी में आई मुश्किलों के बारे में ही कह रहे थे। आपको बता दें कि 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट में लौटते वक्त कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े की खबरें आई थीं। इस घटना के बाद से सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह दिया था।

हालांकि, हाल ही कपिल शर्मा ने अपने फैंस के साथ किए जा रहे फेसबुक लाइव में इस विवाद पर पहली बार अपनी बात कही। कपिल ने कहा, ‘सुनील ग्रोवर मेरे दोस्त हैं और मैं उनसे 2, 3 बार मिलने भी पहुंचा हूं।’ साथ ही कपिल शर्मा ने बताया था कि इस पूरे मामले का सच किसी को नहीं मालूम है और वह कभी समय आने पर सबको इस बात का सच जरूर बताएंगे।

इस पूरे विवाद की वजह से कपिल के शो की टीआरपी ऑल टाइम लो पर चली गई थी और शो के बंद होने की खबरें भी सामने आने लगी थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील ग्रोवर के अलावा चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुंगधा मिश्रा ने भी कपिल के शो को अलविद कह दिया था।

 

चंदन प्रभाकर तो हाल ही में कपिल के शो में वापस आ गए हैं, लेकिन अली असगर और सुंगधा मिश्रा कपिल शर्मा के राइवल समझे जाने वाले कृष्णा अभिषेक के शो ‘ड्रामा कंपनी’ शो का हिस्सा बन गए हैं। ‘ड्रामा कंपनी’ शो बीते रविवार सोनी टीवी पर ही पहली बार ऑनएयर हुआ।

Desk Team