एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पहली बार बेटे करण देओल के साथ पटना पहुंचे। रविवार को आईनॉक्स, सिटी सेंटर में दोनों कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे। फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत पटना से की गई। इस दौरान सनी देओल ने कहा कि वह पहली बार बिहार की राजधानी आए हैं और आने वाले समय में भी यहां आते रहेंगे।
देशभक्ति वाली फिल्मों पर क्या बोले सनी देओल?

मीडिया से बातचीत के दौरान जब सनी देओल से पूछा गया कि क्या वह जानबूझकर देशभक्ति से जुड़ी फिल्में चुनते हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। उनके मुताबिक, देशभक्ति हर भारतीय के अंदर होती है और वह ऐसी कहानियां पसंद करते हैं, जिनमें एक जनरल इंसान अपने परिवार, अपने अधिकारों और अपने देश के लिए स्ट्रगल करता है। उन्होंने फिल्म के मैसेज पर भी ये कहा है कि किसी भी फिल्म की असली सफलता तब मानी जाती है, जब दर्शक सिनेमाघर से निकलने के बाद भी उसकी कहानी और भावनाओं को लंबे समय तक याद रखें।
सम्राट अशोक पर फिल्म बनाने की इच्छा

बिहार से जुड़े एक सवाल के जवाब में सनी देओल ने कहा कि वह लंबे समय से सम्राट अशोक जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में वो इस दिशा में प्रयास जरूर करेंगे। सनी देओल ने बताया कि यह पहला मौका है जब वह अपने बेटे करण देओल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं करण ने कहा कि अपने पिता के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक खास एक्सपीरिएंस रहा है। उन्होंने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ सिर्फ भारत के अलग होने की कहानी नहीं है, बल्कि एक मां और बेटे के रिश्ते, इमोशन्स और मानवीय संवेदनाओं को भी प्रमुखता से दिखाती है।
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सनी देओल और करण देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। वहीं आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। इसी के साथ फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
पाकिस्तान पर बयान बना चर्चा का विषय
During the promotion of actor Sunny Deol’s upcoming movie Batwara 1947, a journalist asked him, How do you see Pakistan as a nation?
Sunny Deol replied, If India is my mother, then Pakistan is my mother’s sister – my aunt. We are all connected to each other.
Pakistan has always… pic.twitter.com/VzfP8e6Hiv
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) August 3, 2026
हालांकि प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार ने सनी देओल से पूछा कि वह एक देश के रूप में पाकिस्तान को किस नजर से देखते हैं। इसके जवाब में सनी पाजी ने कहा कि, “अगर भारत मेरी मां है, तो पाकिस्तान मेरी मां की बहन यानी मेरी मौसी है। हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।” ऐसे में उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।
कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया है, जबकि कई लोगों ने पाकिस्तान और भारत के संबंधों तथा सीमा पार आतंकवाद के संदर्भ में इस कमेंट पर सवाल उठाए हैं। लेकिन सनी देओल ने अपने बयान को लेकर आगे कोई एडिशनल क्लेरीफिकेशन जारी नहीं किया है।
Read More: Kangana Ranaut ने क्रिटीक्स को दिया करारा जवाब, जानें एक्ट्रेस ने क्यों कहा- ‘मुझे संघी बनना है’



Download Android App
Download iOS App




