सनी देओल के बेटे करण ने सीक्रेटली की गर्लफ्रेंड से सगाई, धर्मेंद्र की तबीयत के चलते जल्द होगी शादी?

Summary :

बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे, इस बार देओल खानदान मे शादी की शहनाई बजने के पूरे चान्सेस है क्योकि ऐसी खबरे सामने आई है कि धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण ने सगाई कर ली है।

बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हो सकता है जल्द ही आपको हर तरफ शादी की शहनाई सुनने को मिले। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शादी की है। ऐसे मे लगे हाथो एक और बड़ी शादी हो सकती है। आपको बता दे, इस बार देओल खानदान मे शादी की शहनाई बजने के पूरे चान्सेस है क्योकि ऐसी खबरे सामने आई है कि धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण ने सगाई कर ली है। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल की दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से गुपचुप तरीके से सगाई कर दी गई है।  रिपोर्ट्स की माने तो करण और द्रिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पपराजी ने भी उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया है। दोनों को प्राइवेट इवेंट्स में भी एक साथ जाते देखा गया है। लेकिन करण और द्रिशा ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
रिपोर्ट्स की माने तो धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की वजह से दोनों की सगाई जल्द से जल्द करवानी पड़ी। वही अब धर्मेंद्र की तबीयत के चलते शादी की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। बता दें कि बीते दिनों धर्मेंद मांसपेशियों में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती थे।
खबरों की माने तो अब एक्टर की तबीयत ठीक है और घर पर आराम कर रहे हैं। करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ‘अपने 2’ में दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में आई फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड मे कदम रखा था। इसके बाद करण की एक और फिल्म आई थी जिसका नाम था वेल्ले। 

Desk Team