सजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर लोगों का रोष अभी कम नहीं हुआ था कि सनी लियोन निशाने पर आ गई हैं। हालांकि सनी लियोन के प्रति लोगों की यह नाराजगी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि होने वाले उनके कार्यक्रम के प्रति है। दरअसल, सनी लियोन नए साल के जश्न की पार्टी के लिए बेंगलुरु में सनी नाइट इन बेंगलुरु एन वाई ई २०१८ शो में परफार्म करने वाली थीं।
लेकिन वहां के लोगों ने सनी लियोन के कार्यक्रम का विरोध किया जिसके चलते राज्य सरकार को सनी लियोन के ३१ दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम पर रोक लगानी पड़ी है। सरकार के फैसले के बाद रक्षा वेदिके नाम के संगठन ने विरोध खत्म करने का निर्णय किया है। फिलहाल अब वहां के लोगों सनी लियोन को परफाॅर्म करते हुए नहीं देख पाएंगे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



