हिम्मतवाला, हेट स्टोरी-2, और ‘अगली’ फिल्म की अभिनेत्री सुरवीन चावला बाल रोग विशेषज्ञ बन गई हैं। दरअसल, सुरवीन ‘हक से’ नाम की एक वेब सीरीज कर रही हैं जिसमें वह मुस्लिम लड़की मेहर मिर्जा की भूमिका निभा रही हैं, जो बाल रोग विशेषज्ञ हैं।
उनकी यह वेब सीरीज चार बहनों मेहर, जन्नत, बानो और अमल की कहानी है जो कि उनके जीवन और उनकी महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने उर्दू भी सीखी है। वह कहती हैं कि मेहर मिर्जा भूमिका मेरी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प भूमिकाओं में से एक है, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



