सोशल मीडिया पर इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक्टर के पिता केके सिंह ने उनके मौत के मामले में एफआईआर कराई थी। उसके बाद से केस में कई खुलासे और एंगल सामने आते जा रहे हैं। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत के मौत के केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही हैं।
.jpg)
दरअसल एनसीबी इसलिए इस मामले का हिस्सा बनी हैं क्योंकि ड्रग्स माफिया का एंगल भी सामने आया है और इसमें रिया के होने के सबूत मिला है। रिया को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल्स में चल रही हैं। अब रिया को लेकर इन खबरों पर फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कार ने नाराजगी जताई और कहा कि कसाब के साथ तो ऐसा नहीं किया गया था।
.jpg)
ट्विटर पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे नहीं लगता है कि कसाब भी मीडिया पर इस तरह का Witch Hunt का विषय रहा होगा। जिस तरह रिया चक्रवर्ती मीडिया ट्रायल को झेल रही हैं। शर्म आनी चाहिए भारतीय मीडिया… इस विषैल जहरीले हिस्टीरिया को ग्रहण करने वाली टॉकसिक जनाता पर हमें शर्मा आती है।

इससे पहले भी रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट भी स्वरा भास्कर ने किया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की सुनावाई से पहले कहा था कि, रिया एक अजीबो-ग़रीब और ख़तरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फ़र्ज़ी न्यूज़ फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए।

सीबीआई सुशांत केस की जांच इस समय कर रही है। जबकि इस केस की जांच प्रर्वतन निदेशायल पैसों के एंगल को देखते हुए जांच कर रही है। हालांकि अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी केस इस मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गयी है।


Download Android App
Download iOS App



