बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपने रिलेशनशिप के खुलासे की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। जबसे ये खबर बाहर है कि सुष्मिता IPL के फाउंडर ललित मोदी को डेट कर रही है और दोनों शादी भी कर सकते है, तभी से एक्ट्रेस की ट्रॉल्लिंग का सिलसिला भी ज़ारी है। हर कोई उनपर सवाल उठा रहा है। किसी को भी उनका रिलेशनशिप रास नहीं आ रहा। ऐसे में खुद को लेकर चल रही घटिया बातो पर अब एक्ट्रेस ने रियेक्ट किया है।

कुछ यूजर्स ने कपल की उम्र के फासले को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया तो कुछ ने सुष्मिता को ‘गोल्ड डिगर’ कहा। वही, अब सुष्मिता सेन की ओर से इस पर रिएक्शन आया है। सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप को लेकर मीम्स और जोक्स की बाढ़ सी आ गई है।

अब सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। इस नोट में सुष्मिता ने लिखा है कि- “हमारे आस-पास की दुनिया कितनी उदास और दुखी होती जा रही है, यह देखकर दिल दहल जाता है…। सो कॉल्ड बुद्धिजीवी अपनी मूर्खता के साथ…. अज्ञानी अपनी सस्ती और कभी-कभी मज़ेदार गपशप के साथ, जो कभी मेरे दोस्त नहीं थे और जिन लोगो से मैं कभी नहीं मिली…। सभी अपने भव्य विचारों और मेरे जीवन और चरित्र के बारे में गहन ज्ञान बांट रहे हैं…”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “मैं सोने से भी ज्यादा गहरा खोदती हूँ… और मैंने हमेशा हीरे को प्राथमिकता देती हूँ! और हाँ मैं अब भी उन्हें खुद खरीदता हूँ!!! मुझे अपने शुभचिंतकों और प्रियजनों का पूरा समर्थन पसंद है। कृपया जान लें, आपकी सुश बिल्कुल ठीक है.. क्योंकि मैं सूर्य की तरह हूं जो अपने अस्तित्व और विवेक लिए हमेशा चमकता रहेगा।”

दरअसल कुछ दिन पहले पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी और सुष्मिता सेन की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए ये जानकारी दी थी कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा ललित ने ये भी बताया है कि आने वाले समय में वह सुष्मिता सेन के साथ शादी भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



