आयकर छापेमारी के बाद तापसी पन्नू ने कंगना रनौत पर तसा कंज, बोलीं- अब ‘सस्ती’ नहीं रही मैं

Summary :

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी।

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी। सूत्रों के अुनसार यह कार्रवाई एक कर चोरी मामले की बताई जा रही है। वहीं तापसी पन्नू ने इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी है। इसके साथ-साथ ही तापसी ने कंगना रनौत को भी अपना निशाना बनाया है। 
तापसी ने किया ट्वीट…
 
अभिनेत्री ने अपने एक ट्वीट में लिखा,हमारी आदरणीय वित्त मंत्री के मुताबिक 2013 में हुई छापे की मेरी यादें। इतनी सस्ती भी नहीं हूं। याद दिला दें कंगना रनौत ने तापसी को सस्ती कॉपी और बी ग्रेड अभिनेत्री कहकर उनको टारगेट कर चुकी हैं। यही नहीं कंगना ने तापसी को घर में पड़ी रेड के बाद उन्हें टैक्स चोर कहा था। वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि तापसी का यह ट्वीट किसी ओर के लिए नहीं बल्कि कंगना रनौत के लिए है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डायरेक्टर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स छापों को लेकर कहा था,इन लोगों पर 2013 में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी,लेकिन तब किसी ने इस बात को मुद्दा नहीं बनाया था,जैसा कि अब बनाया जा रहा है। मैं किसी पूर्व मामले का जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस तरह की कार्रवाई की जाती है, तो उस पर सवाल खड़े किए जाते हैं। तापसी ने इस बयान का भी जवाब दिया है।
इस पूरे मामले पर तापसी ने अपनी सफाई देते हुए लिखा, तीन दिनों की गहन खोजबीन के बाद 3 चीजें मिली हैं। 1. मेरे ‘कथित’ पैरिस के बंगले की चाभियां। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में तापसी ने लिखा, जिस कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद को मुझे फंसाने के लिए रखा गया, वह पैसे मैंने कभी लिए ही नहीं। जबकि अपने तीसरे ट्वीट में तापसी ने कंगना पर निशाना साधा।
 
बता दें आयकर विभाग ने तीन मार्च को तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के ठिकानों पर छापेमारी की है। इतना ही नहीं इनकम टैक्स के अधिकारियों के अनुसार करीब 350 करोड़ का घालमेल अब तक सामने आ गया है। वहीं अभिनेत्री के पास से करीब 5 करोड़ की नकद राशि बरामद की गई है। 
बता दें आयकर विभाग ने तीन मार्च को तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के ठिकानों पर छापेमारी की है। इतना ही नहीं इनकम टैक्स के अधिकारियों के अनुसार करीब 350 करोड़ का घालमेल अब तक सामने आ गया है। वहीं अभिनेत्री के पास से करीब 5 करोड़ की नकद राशि बरामद की गई है।