तापसी पन्‍नू ने प्रवासियों पर मार्मिक वीडियो किया शेयर, तो यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए कहा- आप सोइए, सोनू सर हैं….

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों को अपनी बेहतरीन एक्टिंग से प्रभावित किया है। इतना ही नहीं देश से जुड़े कई मुद्दों

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों को अपनी बेहतरीन एक्टिंग से प्रभावित किया है। इतना ही नहीं देश से जुड़े कई मुद्दों पर वह अकसर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात कहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रवासियों को लेकर तापसी ने एक वीडियो साझा किया है। 
इस वीडियो को ट्वीटर पर तापसी ने पोस्ट किया है। बता दें कि खुद वॉइस ओवर इसमें एक्ट्रेस ने दिया है। लॉकडाउन में प्रवासियों को जो परेशानियों का सामना करना पड़ा उनकी तस्वीरों को ऐनिमेशन के फॉर्म में वीडियो में दिखाया गया है। 
हजारों दिल तोड़े हैं हम सबने 

तापसी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, तस्‍वीरों की सीरीज जो शायद हमारे दिमाग से कभी नहीं हटेगी। लाइनें लंबे समय तक हमारे सिर में इको करेंगी। यह महामारी भारत के लिए वायरल इंफेक्‍शन से ज्‍यादा बुरी थी। हमारे दिल से, आपके दिल तक, उन हजारों दिलों के लिए जो शायद हम सबने तोड़े हैं।
क्या कहा तापसी ने वीडियो में?

इस वीडियो में तापसी ने कहा, हम तो बस प्रवासी हैं, क्‍या इस देश के वासी हैं? अगर हम नहीं हैं इंसान तो मार दो हमें, भेजो फरमान। खाने को तो कुछ न मिल पाया, भूख लगी तो डंडा खाया। फासले तय किए हजारों मील के, कुछ साइकल पर कुछ पैर नंगे। मरे कई भूख से और कई धूप से, पर हिम्‍मत न टूटी बड़ों के झूठ से। बस से भेजकर रेल से भेजकर, जान खो बैठे रास्‍ते भूलकर। यहां प्रतिमाओं की बड़ी है हस्‍ती, पर इंसानों की जान है सस्‍ती। बड़े सपने अच्छे दिन बतलाए, पर भूख किसी की मिटा न पाए। चाहिए न भीख न दान, बस न छीनो आत्‍मसम्‍मान। हम तो बस प्रवासी हैं, क्‍या इस देश के वासी हैं?
ट्रोल किया लोगों ने 


1.

2.

3.

4.

5.

6.

तापसी की खूब तारीफ जहां लोगों ने की वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया। किसी ने कहा कि क्या किया आपने उनकी मदद के लिए तो किसी ने कहा कि तापसी इसलिए ज्‍यादा चिंतित हैं क्‍योंकि उनका एसी काम नहीं कर रहा है। जबकि एक यूजर ने कहा कि आप आराम से सोइए। प्रवासियों के लिए शहंशाह सोनू सूद सर हैं।

Desk Team