बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल किये जाते है। ऐसे में तापसी पन्नू जो अपने लॉन्ग टाइम बॉय फ्रेंड मेथियस बोई के साथ रिलेशनशिप में हैं उन्होंने 2022 में अपनी शादी की प्लानिंग पर ऐसा बयान दिया है जो उनके फैंस को चौंका देगा। ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी एक्टिंग से एक अलग इमेज बना चुकी तापसी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी क्लियर रहती हैं।

तापसी अपनी फिल्म के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं वो मेथियस बोई को काफी टाइम से डेट कर रही हैं। अब जब बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है तो एक इंटरव्यू के दौरान मीडिया ने एक्ट्रेस से उनकी शादी की प्लानिंग पर सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया। तापसी ने कहा कि शादी सिर्फ एक सीजन का स्वाद है वो इसलिए 2022 में शादी करेंगी, तो ऐसा नहीं है फिलहाल उनका शादी को लेकर कोई विचार नहीं है।

उनके पास कई प्रोजेक्ट्स है जिनके लिए वो सिर्फ काम कर रही है। उन्हें जल्दबाजी में शादी नहीं करनी और उन्होंने कहा, जब मैं शादी करूंगी तो पूरे आराम के साथ मुझे कोई जल्दी नहीं शादी की। खैर, तापसी के इस बयान से इतना तो साफ हो गया कि 2022 में वो तो दुल्हन नहीं बनने वाली हैं। ऐसे में जाहिर है उनके फैंस थोड़ा निराशा तो होंगे।

आपको बता दे, वही दूसरी तरफ तापसे ने अपने नए साल की शुरुवात अपने बॉयफ्रेंड और फैमिली के साथ की है। उनकी न्यू ईयर की ख़ास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे खुद तापसी के बॉयफ्रेंड ने शेयर किया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद की ख़ूबसूरत और खुश नज़र आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



