हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वालीं कंगना रनौत नए साल के पहले दिन दर्शन के लिए राहु-केतु मंदिर पहुंचीं हैं। यहां पहुंचकर कंगना ने पूजा अर्चना की और उनके ऊपर कम एफआईआर हो ऐसी प्रार्थना भी की। कंगना ने मंदिर में पूजा करते हुए अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने यहां गाय को चारा भी खिलाया।

कंगना ने लिखा- ‘दुनिया में सिर्फ एक ही राहु-केतु मंदिर है। ये तिरुपति बालाजी के बहुत करीब है। वहां कुछ अनुष्ठान किया। पांच मौलिक लिंगों में से वायु लिंडा भी यहीं स्थित है। यह काफी अद्भुत जगह है। मैं यहां अपने प्यारे दुश्मनों के प्रति कृपा के लिए गई थी। मेरी मनोकामना है कि इस साल मुझे कम पुलिस कम्प्लेंट और एफआईआर और ज्यादा लव लेटर्स मिले। जय राहु केतू जी की।’
साल 2021 कंगना के लिए उतार चढ़ाव से भरा हुआ साल रहा। एक तरफ जहां उन्हें बेहतरीन अदायगी के लिए नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया गया वहीं इस साल बेबाक बयानों की वजह से कंगना पर कई एफआईआर भी दर्ज हुए। और इसलिए कंगना चाहती हैं कि नया साल उन्हें इस तरह की परेशानियों से जूझना न पड़े।

कंगना इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर नजर आएंगी। कंगना अक्सर नवाज की तरीफ करते हुए दिखाई देती हैं। इसके अलावा कंगना भी इस साल कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। उनकी फिल्म तेजस भी इसी साल रिलीज होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



