जैकलीन की इस चीज़ से तापसी को हुई परेशानी, कहा दोबारा काम करने से होगी नफरत

Summary :

NULL

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू का नाम आज इंडस्ट्री में काफी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ लिया जाता है। तापसी ने आज फिल्म इंडस्ट्री में जो भी मुकाम हासिल किया है वह अपनी कड़ी मेहनत की वजह से किया है। तापसी की सक्सेस का राज उनकी कड़ी मेहनत है।

taapse

जिस तरह से वह लगन से हर फिल्म में अपना किरदार बखूबी निभाती हैं उससे साफ पता चलता है कि वह अपने काम के लिए कितनी समर्पित हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म पिंक की सफलता के बाद तापसी ने 2017 में नाम शबाना और जुड़वा-2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग की बलौत वाहवाही बटोरी है।

taapse

तापसी हाल ही में कर्लस के रियलिटी शो एंटरटेनमेंट की रात में आईं थीं और उन्होंने वहां पर काफी सवालों के जवाब दिए जो काफी ही रोचक थे।

taapse

इस शो में तापसी से जब यह पूछा गया कि वह भविष्य में बॉलीवुड की किस अभिनेत्री के साथ काम नहीं करना चाहेंगी तो उन्होंने जैकलीन का नाम लिया जिसे वहां पर सब ही लोग चौंक गए। आपको पता ही होगा कि तापसी ने फिल्म जुड़वा-2 में जैकलीन के साथ काम किया है।

taapse and jackline

जब तापसी से यह पूछा गया कि वह क्यों नहीं काम करना चाहेंगी तो उन्होंने बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया। तापसी ने कहा कि इसकी वजह है कि जैकलीन का फिजीक बिल्कुल अच्छा नहीं है। तापसी को इस बात से बहुत जलन है। इसी वजह से वह जैकलीन के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहती हैं।

taapse and jackline

जब फिल्म की लंदन में शूटिंग चल रही थी तो उनकी जैकलीन के साथ भी काफी छुटपुट बहस हो गई थी। लेकिन इन बातों पर दोनों ही एक्ट्रेसस ने इंकार किया था।

varun, taapse and jackline

तापसी ने अपने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि जैकलीन बहुत एनर्जेटिक और सकारात्मक रहती हैं। तापसी ने बताया कि उन्होंने जैकलीन से हर चीज को मुस्कुराते हुए स्वीकारना सीख है।

jackline

इस साल दोनों ही अभिनेत्रियों की झोली में फिल्में भरी हुई हैं। तापसी की अगली फिल्म मनमर्जियां रिलीज होने के लिए तैयार है। जैकलीन की बात करें तो उन्होंने ड्राइव की शूटिंग पूरी कर ली है और वोफिलहाल सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी है।

taapse

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team