आप गर्मियों में ट्रेडिशनल और हॉट लुक पाना चाहती हैं, तो टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चंदना के साड़ी लुक्स से बेहतर इंस्पिरेशन और क्या हो सकता है!
सुरभि ने अपने फैशन सेंस से यह साबित कर दिया है कि साड़ी सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि ग्लैमरस भी हो सकती है।
स्ट्राइप साड़ी लुक
गर्मियों में अगर आप एक स्टाइलिश और कम्फर्टेबल साड़ी की तलाश में हैं, तो सुरभि का स्ट्राइप साड़ी लुक ट्राई करें। हल्के फैब्रिक की यह साड़ी न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक है। इसे सिंपल ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ कैरी करें और पाएं एक एलिगेंट समर लुक।
हल्की बनारसी साड़ी
अगर आपको बनारसी साड़ी का क्रेज है, लेकिन गर्मियों में उसका वेट आपको परेशान करता है, तो सुरभि की तरह आप भी हल्की बनारसी साड़ी चुन सकती हैं।
यह लुक पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद क्लासी भी लगता है। इसे आप किसी फेस्टिवल या फैमिली फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
सेलेब्स के Style से पाएं white fashion का आइडिया
प्लेन लाल साड़ी
लाल रंग अपने आप में बहुत बोल्ड और खूबसूरत होता है। सुरभि की प्लेन रेड साड़ी का यह लुक बेहद हॉट और आकर्षक है। इसे बैकलेस या डीप नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल करें और पाएं एक सिंपल लेकिन ग्लैमरस अवतार।
बनारसी साड़ी फॉर फंक्शन
किसी वेडिंग या फंक्शन में जा रही हैं? तो सुरभि की तरह रिच बनारसी साड़ी कैरी करें। यह लुक ना सिर्फ आपको ट्रेडिशनल टच देगा बल्कि आपकी ग्रेस और स्टाइल को भी हाईलाइट करेगा।
पीला ब्लाउज-पिंक साड़ी
अगर आप रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, तो सुरभि का यह पीले ब्लाउज और गुलाबी साड़ी का कॉम्बो जरूर ट्राई करें। यह ब्राइट कलर कॉम्बिनेशन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
तो इस गर्मी में सुरभि चंदना के साड़ी लुक्स को अपनाएं और हर मौके पर छा जाएं!


Download Android App
Download iOS App












