UP Board Results 2025: टॉप करने वाले छात्रों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, मिलेगा ये सम्मान

Summary :

यूपी बोर्ड टॉपर्स के लिए सीएम योगी की विशेष घोषणा

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टॉप करने वाले छात्रों को बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया। सीएम योगी ने आगे लिखा,”विद्यार्थियों! विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने शुक्रवार 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह जानकारी दी।

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा

सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा,”उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं! योगी सरकार द्वारा प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।

आगे लिखा

अन्य पोस्ट में सीएम योगी ने आगे लिखा,”विद्यार्थियों! विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है। त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है। जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बने, यही शुभकामना है। आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

UP Board Results

आज आया है रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित हो गया है। मूल्यांकन के बाद यूपी बोर्ड ने रिकॉर्ड 23 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया। हाईस्कूल में 90.11 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए।

यहां देखे परिणाम

परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और www.results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को रिजल्ट घोषित होते ही ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट उपलब्ध कराने जा रहा है। डुप्लीकेट मार्कशीट में परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर और विषयवार अंक दर्ज होंगे।

UP Board 10th 12th Result 2024 : बागपत का विशु चौधरी ने 12th के रिजल्ट में किया कमाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।