बॉलीवुड में इन दिनों एक कपल के डेटिंग की खबरे जमकर तूल पकड़ता हुआ दिख रहा हैं। दरअसल ये कपल कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हैं। जहां आए दिन ये कपल चोरी-चुपके मीडिया के कैमरे में कैप्चर होते रहते हैं। हालांकि दोनों ही अपने इस रिश्तें पर चुप्पी साधते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन इस बीच अब खुद तमन्ना भाटिया विजय वर्मा संग अपने रिलेशन पर मुहर लगाती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल तमन्ना और विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 को जमकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर आउट हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। इसी बीच अब अपने एक हालिया इंटरव्यू में तमन्ना ने विजय संग अपने रिलेशन को लेकर कुछ बड़ा खुलासा कर दिया हैं। जहां एक्ट्रेस यह कहते दिखी है की- मेरा ये नहीं मानना है कि आप किसी से इसलिए अट्रैक्ट होते हो कि वह आपका को-स्टार है।

मेरे कई को-स्टार रहे हैं। मुझे लगता है कि आप किसी के तब नजदीक आते हो जब आपके मन में उसके लिए फीलिंग होने लगती है। मेरा ये बोलने का मतलब ये है कि कैसे हम दोनों एक दूसरे के नजदीक आएं। इसके अलावा तमन्ना ने बताया कि वो विजय के साथ बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करती है। साथ ही एक्ट्रेस के लिए विजय अब खुशी का ठिकाना बन चुके हैं।

बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपकमिंग सीरीज लस्ट स्टोरीज में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में दोनों जमकर रोमांस करेंगे। तमन्ना ने बताया है कि उनके और विजय के रिश्ते की शुरुआत लव स्टोरीज के सेट पर हुई थी। इसी दौरान एक दूजे के करीब आ गए थे।

हालांकि यह बात काफी समय से मीडिया में चल रही है की यह दोनों ही कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब तमन्ना के इस तरह के बयान सुनने के बाद फैंस का शक यकीन में बदल गया हैं।


Download Android App
Download iOS App



