पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि मशहूर एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने गुपचुप शादी कर ली है। दरअसल तनीषा ने जब से सुहाग कि निशानी बिछिया पहनकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है, तभी से उनकी शादी को लेकर चर्चो का बाजार गर्म है। अब इन सभी अटकलों के बीच तनीषा मुखर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा उन्होंने कोई शादी नहीं की है।

तनीषा ने बताया सीक्रेट शादी का सच…
तनीषा मुखर्जी ने अपनी गुपचुप शादी का सच अपने एक हालिया इंटरव्यू बताया। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा, मुझे बिछिया पहनना पसंद है। मुझे लगता है ये अच्छी दिखती हैं। इसलिए मैंने इसकी फोटो ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं था। क्या मुझे लोगों को अपना फैशन सेंस जस्टिफाई करने की जरूरत है?
वहीं अपनी शादी को लेकर तनीषा का कहना है कि शादी मेरे दिमाग में है। हर कोई इसके बारे में सोचता है। मेरी ड्रीम शादी तब तक बदलती रहेगी जब तक कि मुझे मेरा ड्रीम मैन नहीं मिल जाता। जिससे मैं शादी करना चाहूं। मैं जब भी शादी करूंगी दुनिया को जरूर बताऊंगी। मैं छुपाने वालों में से नहीं हूं। मेरी शादी धूमधाम से होगी। तनीषा ने बताया कि वे अभी सिंगल हैं और खुश हैं।

तनीषा का फिल्मी करीयर रहा फ्लॉप…
रियलिटी शो बिग बॉस से मशहूर हुई तनीषा मुखर्जी की पिछले दिनों उनकी थ्रिलर फिल्म कोड नेम अब्दुल रिलीज हुई थी। लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। एक्ट्रेस कुछ ही प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं। खैर, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अपनी नई-नई तस्वीरों को लेकर वह चर्चा में छाई रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



