नए साल का आगाज हो चुका है और हर कोई इस वक्त न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन जगत में हर कोई अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ नए साल का जश्न मना रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच टीवी जगत के मशहूर कपल तन्वी टक्कर और आदित्य कापाड़िया ने नए साल के मौके पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।

दरअसल, इस कपल ने न्यू-ईयर पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। आदित्य और तन्वी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। सामने आई तस्वीर में दोनों एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। फोटो देखने में किसी फिल्म के पोस्टर जैसी लग रही है, जिसके सबसे ऊपर तन्वी और आदित्य के नाम लिखे हैं। इसके नीचे फिल्म के टाइटल की तरह ‘मीट द पैरेंट्स’ लिखा है।

गुम है किसी के प्यार में फेम अभिनेत्री तन्वी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के साथ ही अपनी डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है, कपल जुलाई 2023 में अपने बेबी का वेलकम करेंगे। फोटो में तन्वी और आदित्य बेड पर बैठे हुए एक दूसरे के सिर से सिर मिलाकर बैठे हुए है और दोनों एक ही कलर की टी-शर्ट पहन रखी है। जिसमें प्रमोटेड टू मोमी और प्रमोटेड टू डैडी लिखा हुआ है।
बता दें कि तन्वी और आदित्य ने 16 फरवरी साल 2021 को शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘एक-दूसरे से करते हैं हम प्यार’ के सेट पर हुई थी। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2021 में कोर्ट मैरीज की थी। वैसे कपल ने 24 दिसंबर 2013 को सगाई कर ली थी। एक्टर आदित्य कपाड़िया ने सोन परी और शका लाका बूम बूम जैसे टीवी सीरियल में भी काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



