बॉलीवुड स्टार्स अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। ज्यादातर स्टार्स विदेशों में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कर रहे हैं। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बॉलीवुड के फेमस रुमर्ड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही शादी की खबरों के बीच न्यू ईयर 2023 सेलिब्रेट करने के लिए दुबई रवाना हुए थे। मगर वहां से दोनों अपनी साथ में एक भी फोटो शेयर नहीं की थी। ताकि किसी को हिंट मिल सके कि वो दुबई में साथ वेकेशन पर गए हैं। मगर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की तस्वीरों ने उनकी पोल खोल दी है।

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। जहां फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। मनीष ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें उनके साथ रुमर्ड लवबर्डस कियारा और सिद्धार्थ भी नजर आ रहे हैं। इन तीनों के अलावा इस फोटो में फेमस फिल्म मेकर करण जौहर भी पोज देते दिख रहे हैं।
इस फोटो के अलावा एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी कियारा और सिद्धार्थ के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने खूबसूरत आउटफिट में साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां सिड काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं कियारा हरे रंग की ड्रेस में दिलकश लग रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नए साल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल 6 फरवरी 2023 को जैसलमेर पैलेस होटल में सात फेरे लेने वाले हैं जिसकी तैयारियां दोनों के परिवार ने पहले ही शुरु कर दी है। खबरों की माने तो 4 और 5 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन में सिर्फ फैमली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होगें।


Download Android App
Download iOS App



