बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया अपनी आगामी फिल्म ‘अपूर्वा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘अपूर्वा’ के पहले पोस्टर में तारा का खतरनाक लुक देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। इसी के साथ पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में चल रही हैं। तारा का नाम बहुत दिनों से अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा है। अब अभिनेत्री ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है और उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ अपना ब्रेकअप किया कंफर्म
गौरतलब है कि तारा सुतारिया पिछले काफी दिनों से आधार जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं और अभिनेत्री का नाम लगातार कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा था। अब अभिनेत्री ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए इस पर चुप्पी तोड़ी है और एक बड़ा बयान भी दिया है।
अभिनेत्री ने अफवाहों पर भी लगाया विराम
हाल ही में, एक इंटरव्यू में तारा ने कहा, ‘मैं किसी रिश्ते में नहीं हूं। मैं अभी सिंगल हूं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हूं।’ तारा के इस बयान से पता चलता है कि वह और आदर ने शांत तरीके से अलग होने का फैसला किया है। साथ ही खबर यह भी है कि भले ही दोनों अब डेटिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने दोस्त बने रहने का ऑप्शन चुना है।



Download Android App
Download iOS App






