Tarak Mehta Ka Ulta Chashma फेम Shailesh Lodha होगी Bigg Boss 19 में Entry?

Summary :

Shailesh Lodha : टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी को तैयार है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है, जिसको लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस बेसब्री से शो की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो को लेकर रोज़ाना नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। अब खबर है कि इस सीजन के लिए एक और चर्चित चेहरे को अप्रोच किया गया है, जो पहले ही टेलीविजन की दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं। Shailesh Lodha बनेंगे बिग बॉस 19…

Shailesh Lodha : टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी को तैयार है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है, जिसको लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस बेसब्री से शो की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो को लेकर रोज़ाना नई अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। अब खबर है कि इस सीजन के लिए एक और चर्चित चेहरे को अप्रोच किया गया है, जो पहले ही टेलीविजन की दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं।

Shailesh Lodha बनेंगे बिग बॉस 19 का हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Tarak Mehta Ka Ulta Chashma में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभा चुके शैलेश लोढ़ा को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज @biggboss.tazakhabar ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि शैलेश को शो के लिए संपर्क किया गया है, हालांकि अभी तक उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े करीबी सूत्रों ने इस खबर को सही बताया है। सूत्रों के अनुसार, “शैलेश लोढ़ा से वाकई में संपर्क किया गया है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं।”

Shailesh Lodha
Shailesh Lodha

शो का प्रीमियर

बिग बॉस 19 के प्रीमियर की तारीख को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होने वाला है। इससे पहले शो के फैंस के लिए एक स्पेशल एपिसोड भी दिखाया जाएगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ रखा गया है। इस एपिसोड के जरिए दर्शकों को शो के नए फॉर्मेट और कुछ कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल सकती है।

Shailesh Lodha
Shailesh Lodha

कौन करेगा होस्ट

इस सीजन की एक और खास बात ये है कि यह लगभग 5 महीने तक चलेगा। शुरूआती तीन महीने शो को सलमान खान होस्ट करेंगे, जो इस शो का चेहरा लंबे समय से बने हुए हैं। इसके बाद बाकी के एपिसोड फराह खान, करण जौहर या अनिल कपूर जैसे सितारे होस्ट कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

Shailesh Lodha
Shailesh Lodha

45 से ज्यादा लोगों को किया गया अप्रोच

शो के मेकर्स इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। खबरों के अनुसार, अब तक 45 से 50 संभावित कंटेस्टेंट्स को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इनमें से कुछ नाम सामने आ चुके हैं तो कुछ को लेकर बातचीत जारी है। हर साल की तरह इस बार भी मेकर्स शो को दिलचस्प और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Shailesh Lodha
Shailesh Lodha

क्यों खास है बिग बॉस 19

बिग बॉस के 19वें सीजन से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग और इनोवेटिव होगा। ‘अग्नि परीक्षा’ जैसे स्पेशल एपिसोड और नए नियमों के साथ दर्शकों को एक नई तरह की एंटरटेनमेंट देखने को मिल सकती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या शैलेश लोढ़ा इस शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं। अगर वह शो में आते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि एक गंभीर और संजीदा व्यक्तित्व वाले अभिनेता रियलिटी शो के तानों-बानों में खुद को कैसे ढालते हैं। फैंस को बस अब शो के प्रीमियर का इंतजार है, जिस पर से 24 अगस्त को पर्दे उठेगा।

Also Read: Bigg Boss 19 का सामने आया नया promo, इस बार बदलेगा सबका खेल, जानें कौन करेगा घर पर राज?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।