सुष्मिता के नए रिलेशनशिप पर भड़की तसलीमा नसरीन, बोली- क्या पैसे के लिए ये सब किया..?

Summary :

सोशल मीडिया पर इस कपल को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं अब बांग्लादेशी मूल की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर उनसे गंभीर सवाल किया है।

पूर्व मिस यूनिवर्स
सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी लवलाइफ की वजह से चर्चे में बनी हुई है। बिजनेसमैन
ललित मोदी संग अफेयर की खबरों से बी-टॉउन में बज बना हुआ है। एक्ट्रेस के फैंस इन
खबरों पर विश्वास नहीं कर पाए रहे हैं। 14 जुलाई को बिजनेसमैन ललित मोदी अपने
इंस्टा अकांउट पर कुछ पोस्ट कर एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कही। इसके
साथ ही बिजनेसमैन ने जल्द ही शादी करने को लेकर भी इशारा किया। लेकिन आपको बता दें
कि सुष्मिता ने सीधी तौर पर इन बातों की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर इस कपल
को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं अब बांग्लादेशी मूल की लेखिका तसलीमा
नसरीन ने भी एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर उनसे गंभीर सवाल किया है।

Lalit Modi's tweet to Sushmita Sen from 2013 goes viral | Filmfare.com

तसलीमा नसरीन ने
अपने फेसबुक अकांउट पर बंगाली में लिखा कि,
‘मैं सुष्मिता सेन से सिर्फ एक बार मिली हूं।
कोलकाता हवाई अड्डे पर हमारी मुलाकात हुई था। उसने मुझे उस दौरान अपने गले लगाया
था। मैं उस दौरान उनकी खूबसूरती और लंबाई देखकर हैरान हो गई थी। वह बहुत अच्छी लग
रही थी। मुझे सुष्मिता का व्यक्तित्व सबसे ज्यादा पसंद आया। उन्होंने कम उम्र में
दो बेटियों को गोद लिया था। उनकी ईमानदारी, बहादुरी, जागरुकता, आत्मनिर्भरता को
मैंने हमेशा से पसंद किया, उनकी
दृढ़ता को पसंद किया।

Sold to money': Taslima Nasrin slams Sushmita Sen's relationship with Lalit  Modi

आगे तसलीमा एक्ट्रेस
के रिलेशनशिप पर लिखती हैं कि,
‘लेकिन अब सुष्मिता एक ऐसे
शख्स के साथ वक्त बिता रही हैं
, जो बिलुकल भी अट्रैक्टिव
नहीं है और कई क्राइम्स से जुड़ा है। क्योंकि वो एक अमीर आदमी है
? क्या पैसे के लिए उन्होंने ये सब किया है? हो सकता है कि
वो उस आदमी को प्यार करती हो
, लेकिन यकीन नहीं होता कि
वो प्यार में हैं। जो लोग पैसे के प्यार में गिर जाते हैं
, उनके लिए मेरे मन में सम्मान बहुत जल्दी गिर जाता है।‘

Trending news: Taslima Nasreen got angry over Lalit Modi and Sushmita Sen's  relationship, said- 'Is the man super rich? So what...' - Hindustan News Hub

तसलीमा के पोस्ट के
सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग उनके पोस्ट पर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

Desk Team