सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, फैंस को भाया एक्स्ट्रा दबंग अंदाज

Summary :

सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ हो गया है और इस ट्रेलर को फैंस से बेहद प्यार मिल रहा है। फिल्म इस साल 20 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ हो गया है और इस ट्रेलर को फैंस से बेहद प्यार मिल रहा है। फिल्म इस साल 20 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में सलमान पहले से भी ज्यादा दबंगई करते नजर आ रहे है। 
फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्शन सीन्स दिखाई गए है और साथ इस बात की तरफ इशारा किया गया है की फिल्म की कहानी दर्शकों को चुलबुल पांडे की दबंग जर्नी से रूबरू करवाएगी।  
ट्रेलर में एक्शन थ्रिल के साथ चुलबुल पांडे का  मजाकिया अंदाज भी नजर आया। साथ सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर का ग्लैमरस अवतार भी देखने को मिल रहा है। बता दें साई इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही है और सलमान खान के किरदार के यांग अवतार के साथ रोमांस करती नजर आ रही है। 
सलमान खान के भी ट्रेलर में दो अलग अलग अवतार दिखाए गए हैं। यंग अवतार में सलमान खान बिना मूछों के बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे है और दुसरे अवतार में मूछों के साथ हैं सलमान अपने दबंग अंदाज को दमदार तरीके से पेश कर रहे है। 

सलमान खान की दबंग 3 के ट्रेलर की शुरुआत “एक होता है पुलिसवाला और एक होता है गुंडा, और एक होता है पुलिसवाला गुंडा ” डायलॉग से शुरू होती है। साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ रहे है। 
ट्रेलर में इतना तो साफ़ है कि सलमान क्या इतने दबंग क्यों बने ये फिल्म की खानी होगी और फिल्म के विलेन सुदीप के साथ उनकी पुरानी रंजिश का बदला देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग के लोकेशन भी काफी शानदार है। 
देखिये का ट्रेलर :



Ujjwal Jain