INX मीडिया मामला: दिल्ली HC ने चिदंबरम की जमानत याचिका पर ED से जवाब मांगा

Summary :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा। न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने चिदंबरम की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया और उसे एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। 

हरियाणा : कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा बोली- जनता ने भाजपा को नकारा

मामले की अगली सुनवाई चार नवंबर को होगी। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में मंगलवार को चिदंबरम की जमानत मंजूर कर ली थी। वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं जिसकी अवधि आज यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है। 

Desk Team