बॉलीवुड सितारे जब भी पर्दे पर हमारी देसी संस्कृति और लोक आस्था को उतारते हैं, तो दर्शकों का दिल अपने आप ही खुश हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) के नए ट्रैक में।
लंबे समय से फैंस इस फिल्म और इसके सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म का सबसे इमोशनल और आस्था से भरा गाना ‘छठी मैया’ रिलीज कर दिया है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं।
आस्था में डूबी दिखीं तमन्ना, सिद्धार्थ ने निभाया खास रिवाज
View this post on Instagram
गाने के वीडियो में पूर्वांचल और बिहार के सबसे बड़े ग्रैंड फेस्टिवल की बेहद खूबसूरत और रियल झलक देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पानी में खड़े होकर पूरे भक्ति भाव के साथ छठ मैया का अर्घ्य देती और चारों दिनों के नियम-कायदे निभाती नजर आ रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी छठ पर्व का एक बेहद इम्पोर्टेन्ट रिवाज यानी ‘कोसी भरना‘ करते दिख रहे हैं। दोनों सितारों के चेहरों पर भक्ति का जो ठहराव और सुकून दिख रहा है, उसने हर किसी को मेस्मेरिज़ेड कर दिया है। तमन्ना ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा कि हर आस में छठी मैया का विश्वास बसा होता है।
विशाल मिश्रा की आवाज ने बांधा समां, फैंस की आंखें हुईं नम

इस दिल को छू लेने वाले गाने को फेमस सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। फेमस कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने कोरियोग्राफी संभाली है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। बिहार, यूपी और झारखंड के फैंस इस गाने को देखकर काफी इमोशनल नज़र आए।
एक यूजर ने लिखा, “हमारा छठ पर्व अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया में पहुंच गया है।“ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “छठी मैया का आशीर्वाद और विशाल मिश्रा की आवाज, यह गाना सीधा दिल में उतर गया है।“
400 साल पुरानी लोककथा पर बेस्ड है ‘द वन’ की कहानी

फिल्म ‘द वन’ की बात करें तो यह एक ऐसी लोककथा पर बनी है जो वनदेवी और करीब 400 साल पुराने मिस्टीरियस इतिहास से जुड़ी है। कहानी एक ऐसे शहर के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने गांव का रोका हुआ इलाका, जंगल में गलती से एक दैवीय शक्ति को जगा देता है। दीपक मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। आस्था, मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म इसी महीने 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Read More: Mirzapur The Movie Box Office Day 6: कालीन भैया की दहाड़ के आगे पस्त हुई बड़ी-बड़ी..


Download Android App
Download iOS App




