IMDb रेटिंग में बाजी मार गई Manoj Bajpayee की ये सीरीज, ‘Mirzapur’ से भी ज्यादा की गई पसंद

Summary :

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ ने IMDb रेटिंग में ‘मिर्जापुर’ को पीछे छोड़ते हुए 8.6 की शानदार रेटिंग हासिल की है। सीरीज की दमदार कहानी, सस्पेंस, एक्शन और कॉमेडी के साथ श्रीकांत तिवारी का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। तीन सफल सीजन के बाद अब फैंस ‘द फैमिली मैन 4’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंडियन ओटीटी की सबसे पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर सीरीज का जिक्र होते ही अक्सर ‘मिर्जापुर’ का नाम सामने आ जाता है। लेकिन एक ऐसी सीरीज भी है जिसने IMDb रेटिंग के मामले में इसे पीछे छोड़ दिया है। वहीं खास बात यह है कि इसमें न तो बेवजह के वायलेंस पर जोर दिया गया है और न ही गालियों की भरमार है। इसके बावजूद इसकी कहानी और सस्पेंस दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब रहे। यह सीरीज कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ है।

Manoj Bajpayee Popular Web Series: IMDb रेटिंग में ‘द फैमिली मैन’ आगे

The Family Man In IMDb Rating
The Family Man In IMDb Rating (Source: Google)

IMDb पर मिले रेटिंग की बात करें तो ‘मिर्जापुर’ को 8.4 की रेटिंग हासिल है, जबकि ‘द फैमिली मैन’ को 8.6 रेटिंग मिली हुई है। राज और डीके की बनाई यह सीरीज अपनी शानदार कहानी, दमदार एक्टिंग और बेहतरीन सस्पेंस की वजह से दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी पसंद बनी हुई है।

एक ही किरदार में आम आदमी और सीक्रेट एजेंट

Manoj Bajpayee Role
Manoj Bajpayee Role (Source: Google)

‘द फैमिली मैन’ की सबसे खास बात इसका मेन किरदार श्रीकांत तिवारी है, जिसे मनोज बाजपेयी ने निभाया है। श्रीकांत बाहर से एक सिंपल मिडिल क्लास फैमिली मैन दिखाई देता है। उसे घर की जिम्मेदारियों, पत्नी और बच्चों के साथ-साथ रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उसकी असली जिंदगी इससे बिल्कुल अलग है। श्रीकांत T.A.S.C. यानी Threat Analysis and Surveillance Cell का हिस्सा है और देश को खतरों से बचाने के लिए खुफिया मिशन पर काम करता है। यही दोहरी जिंदगी सीरीज की कहानी को बेहद दिलचस्प बना देती है।

एक्शन के साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का

The Family Man Web Series
The Family Man Web Series (Source: Google)

‘द फैमिली मैन’ की खासियत यह भी है कि इसमें स्पाई एजेंट को किसी हॉलीवुड हीरो की तरह पेश नहीं किया गया है। यहां श्रीकांत को मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते, ऑफिस की परेशानियां झेलते और बॉस की डांट खाते हुए भी देखा जाता है। इसके अलावा श्रीकांत और उसके साथी जेके तलपड़े की दोस्ती और उनकी मजेदार बातचीत सीरीज में कॉमेडी का तड़का लगाती है। शारिब हाशमी ने जेके के किरदार को शानदार तरीके से निभाया है।

विलेन भी कहानी का मजबूत हिस्सा

Villians Of The Family Man Series
Villians Of The Family Man Series (Source: Google)

इस सीरीज में दुश्मनों के किरदारों को सिर्फ खलनायक बनाकर पेश नहीं किया गया। उनके बैकग्राउंड, परेशानियों और इमोशन्स को भी कहानी में अलग जगह दी गई है। पहले सीजन में मूसा का किरदार और दूसरे सीजन में राजी का रोल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा। नीरज माधव और सामंथा रुथ प्रभु ने इस सीरिज़ में अपने-अपने किरदारों में शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज के कई एक्शन सीक्वेंस भी दर्शकों को बेहद पसंद आए, जिनमें लंबे वन-टेक शॉट्स ने खास तौर पर ध्यान खींचा।

‘द फैमिली मैन 4’ का इंतजार

The Family Man Season 4
The Family Man Season 4 (Source: Google)

‘द फैमिली मैन’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और तीनों को दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिले है। वहीं इसके चौथे सीजन को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने ‘द फैमिली मैन 4’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है और इसके अगले साल तक स्ट्रीम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक तरफ जहां ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी लगातार दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं IMDb रेटिंग के आंकड़े बताते हैं कि मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ भी भारतीय ओटीटी की सबसे पसंदीदा क्राइम-थ्रिलर सीरीज में अपनी मजबूत जगह बना चुकी है।

Read More: ‘Panchayat 5’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या प्रधान जी के चुनाव हारने के बाद बदलेगी फुलेरा की कहानी?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।