‘Panchayat 5’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या प्रधान जी के चुनाव हारने के बाद बदलेगी फुलेरा की कहानी?

Summary :

‘पंचायत 5’ को लेकर डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने बताया है कि सीरीज की कहानी चुनाव के बाद प्रधान जी की जिंदगी और फुलेरा के नए हालात पर आगे बढ़ेगी। सीरीज की एडिटिंग जारी है और इसके अक्टूबर-नवंबर 2026 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि अभी आधिकारिक रिलीज डेट तय नहीं हुई है। सचिव जी और रिंकी की शादी को लेकर सस्पेंस बरकरार है, जबकि डायरेक्टर ने साफ किया है कि पांचवां सीजन ‘पंचायत’ का आखिरी सीजन नहीं होगा।

‘पंचायत’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव स्टारर इस पॉपुलर वेब सीरीज के पांचवें सीजन को लेकर डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने कहानी और रिलीज पर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। क्योंकि उन्होंने कई ऐसे अहम खुलासे किए हैं, जो कि कई फैंस को एक्साइटेड कर देंगे। वैसे भी फैंस पहले से ही इस बात को लेकर खासा एक्साइटेड है कि फुलेरा गांव की कहानी अब किस दिशा में आगे बढ़ेगी और सचिव जी यानी अभिषेक की जिंदगी में क्या नया मोड़ आएगा।

अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है नया सीजन

Panchayat season 5 Update
Panchayat season 5 Update (Source: Google)

‘पंचायत 5’ का एडिटिंग काम अभी जारी है। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट तय नहीं हुई है। हालांकि, इसके अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में फैंस को सीरीज के नए सीजन के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

चुनाव हारने के बाद कैसी होगी प्रधान जी की जिंदगी?

Panchayat Season 5 Story
Panchayat Season 5 Story (Source: Google)

पांचवें सीजन की कहानी पिछले सीजन में हुए पंचायत चुनाव के बाद से आगे बढ़ेगी। इस बार दर्शकों को प्रधान जी के चुनाव हारने के बाद की जिंदगी देखने को मिलेगी। हार के बाद वह किन सिचुएशन का सामना करते हैं और फुलेरा में उनकी जिंदगी किस तरह बदलती है, यह कहानी का अहम हिस्सा होगा। प्रधान जी के साथ सचिव जी, प्रह्लाद चा और विकास जैसे पुराने और पसंदीदा किरदार भी नजर आएंगे। यानी फुलेरा की वही पुरानी दोस्ती, राजनीति और रोजमर्रा की जिंदगी इस बार नए हालात के साथ देखने को मिल सकती है।

क्या सचिव जी और रिंकी की होगी शादी?

 

‘पंचायत’ के सबसे चर्चित सवालों में से एक सचिव जी और रिंकी के रिश्ते को लेकर भी है। फैंस लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पांचवें सीजन में अभिषेक और रिंकी की शादी होगी या नहीं। फिर भी, जिस तरह कहानी अब किरदारों की पर्सनल लाइफ की ओर बढ़ रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि अभिषेक और रिंकी के रिश्ते में इस सीजन कुछ नया देखने को मिल सकता है।

क्या ‘पंचायत 5’ होगा आखिरी सीजन?

Panchayat Season 5 is Last Season Of This Series
Panchayat Season 5 is Last Season Of This Series (Source: Google)

‘पंचायत’ के पांचवें सीजन को लेकर यह सवाल भी लगातार उठ रहा था कि क्या इसके बाद सीरीज खत्म हो जाएगी। लेकिन डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं है। यानी पांचवें सीजन के बाद भी फुलेरा के इन प्यारे किरदारों की कहानी आगे बढ़ने की गुंजाइश बनी हुई है।

क्यों खास है ‘पंचायत’?

Why Panchayat Season 5 Is Special
Why Panchayat Season 5 Is Special (Source: Google)

TVF के सपोर्ट और दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी ‘पंचायत’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। ये कहानी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी की है, जो नौकरी के सिलसिले में फुलेरा गांव पहुंचता है और वहां पंचायत सचिव के तौर पर काम करने लगता है। इस सीरिज़ के जरिए जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सान्विका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। सीरीज की सादगी, देसी अंदाज, मज़ाक और गांव के किरदारों ने इसे दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल कर दिया है।

ऐसे में अब सभी की नजर ‘पंचायत 5’ पर है। अब ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि फुलेरा की पॉलिटीक्स और किरदारों की पर्सनल लाइफ इस बार दर्शकों के लिए कौन-कौन से नए ट्विस्ट लेकर आती है।

Read More: ‘महारानी 4’ में Huma Quereshi का दमदार किरादर देख चौंक जाएंगे आप, जानें इस पॉपुलर वेब सीरिज़ में क्या है खास?: 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।