‘महारानी 4’ में Huma Quereshi का दमदार किरादर देख चौंक जाएंगे आप, जानें इस पॉपुलर वेब सीरिज़ में क्या है खास?

Summary :

हुमा कुरैशी ‘महारानी 4’ में रानी भारती के किरदार के साथ फिर लौट रही हैं, जिसकी कहानी बिहार की राजनीति से प्रेरित है। पटना दौरे के दौरान हुमा ने बिहार के लोगों से मिले प्यार और रानी भारती से उनके जुड़ाव को अपने लिए खास अनुभव बताया। चौथे सीजन में रानी की कहानी बिहार से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचेगी और उन्हें नई राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना होगा।

मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर दर्शकों के बीच रानी भारती के दमदार किरदार के साथ लौटने वाली हैं। उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन 7 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रहा है। सीरीज में हुमा एक फिक्शनल महिला मुख्यमंत्री रानी भारती का रोल निभा रही हैं। ऐसा माना जाता है कि यह किरदार बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के राजनीतिक सफर से प्रेरित है, हालांकि कहानी और कैरेक्टर को फिक्शनल रूप में ही पेश किया गया है।

‘महारानी 4’ के सिलसिले में पिछले साल 2025 में बिहार पहुंचीं हुमा कुरैशी ने पटना में अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए बताया कि इस सफर ने उनके लिए रानी भारती के किरदार को और भी करीब से महसूस करने का मौका दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, लंबे समय बाद रानी भारती के रूप में बिहार लौटना उनके लिए इमोशनल और खास एक्सपीरिएंस रहा। हुमा ने कहा कि रानी भारती अब उनके एक्टिंग सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे में जब वह बिहार पहुंचीं तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह पर्दे पर निभाई गई रानी भारती की कहानी को असल माहौल में जी रही हों।

Maharani 4 Web Series: बिहार दौरे को बताया था ‘घर वापसी’ जैसा एक्सपीरिएंस

Maharani 4 Web Series
Maharani 4 Web Series (Source: Google)

एक्ट्रेस ने अपने पटना दौरे के दौरान बिहार विधानसभा का दौरा किया था और पटना वुमेन कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात भी की थी। इसके अलावा उन्होंने बिहार के लोकल खानों का भी स्वाद लिया। हुमा के मुताबिक, बिहार की इस यात्रा में उन्हें लोगों के बीच रानी भारती के किरदार से जुड़ाव और अपनापन भी देखने को मिला। उन्होंने बताया कि रानी के लुक में तैयार होकर लोगों के बीच जाना उनके लिए खास एक्सपीरिएंस था। उन्हें महसूस हुआ कि दर्शक रानी भारती को सिर्फ एक इमेजिनरी किरदार के तौर पर नहीं देखते, बल्कि उससे इमोशनल रूप से भी जुड़े हुए हैं। एक्ट्रेस ने बिहार के लोगों से मिले प्यार और सम्मान के लिए उनका आभार भी जताया।

क्या है ‘महारानी’ की कहानी?

Maharani S4 Story
Maharani S4 Story (Source: Google)

‘महारानी’ की कहानी रानी भारती नाम की एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी अचानक पूरी तरह बदल जाती है। वह एक सिंपल हाउसवाइफ है और उसके पास पॉलीटिक्स का कोई एक्सपीरिएंस नहीं है। लेकिन सिचुएशन्स उसे सत्ता के केंद्र तक पहुंचा देती हैं। कहानी में रानी भारती के पति भीमा भारती बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन पर जानलेवा हमला होने के बाद रानी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसी महिला का राजनीतिक सफर, जो धीरे-धीरे सत्ता के दांव-पेच, विरोधियों की चाल और राजनीति के कॉम्पलीकेशन्स को समझने लगती है।

सीरीज में 1990 के दशक के बिहार के सामाजिक और राजनीतिक माहौल की झलक देखने को मिलती है। इसमें जातिगत इक्वेशन, सामाजिक स्ट्रगल, करप्शन, राजनीतिक एम्बीशन और सत्ता की लड़ाई जैसे मुद्दों को ड्रेमेटिक स्टाइल में दिखाया गया है। रानी भारती का किरदार पुरुष-प्रधान राजनीतिक व्यवस्था में अपनी पहचान बनाने वाली महिला के स्ट्रगल को भी सामने लाता है।

चौथे सीजन में नेशनल पॉलीटिक्स की ओर बढ़ेगी कहानी

Maharani Season 4 Web Series
Maharani Season 4 Web Series (Source: Google)

‘महारानी’ के पिछले सीजनों में रानी भारती के किरदार को एक अनजान और एक्सपीरिएंसलेस वुमेन से एक समझदार और इम्प्रेसिव राजनेता के रूप में डेवेलप होते हुए दिखाया गया है। सत्ता में शुरुआती झिझक से लेकर पॉलिटीकल फैसले लेने की एबिलिटी और बड़े टारगेट तय करने तक, रानी का सफर लगातार आगे बढ़ा है।

अब चौथे सीजन में कहानी बिहार की सीमाओं से आगे निकलकर नेशनल राजनीति की ओर बढ़ने वाली है। रानी भारती को इस बार राज्य के बाहर के प्रभावशाली और मजबूत पॉलीटिकल विरोधियों का सामना करना होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रानी अपनी पॉलीटिकल समझ और प्लानिंग के दम पर नई चुनौतियों का सामना कैसे करती हैं।

पुनीत प्रकाश के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण कांगड़ा टॉकीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। हुमा कुरैशी के साथ श्वेता बसु प्रसाद, विपिन शर्मा, अमित सियाल, विनीत कुमार, शार्दुल भारद्वाज, कानी कुसरुति और प्रमोद पाठक भी इस सीरिज़ में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। ‘महारानी 4’ 7 नवंबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है।

Read More: 20 एपिसोड की ये Web Series दिखाती है सपनों और परिवार के बीच की असली जंग, एक बार जरूर देखें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।