बॉलीवुड स्टार्स वैसे तो अपने डेरिंग अंदाज़ और अपने एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते है। लेकिन ये भी कई मौको पर भीगी बिल्ली बन जाते है। बड़े पर्दे पर 10 गुंडों से अकेले लड़ने वाला हीरो भी कभी- कभी एक कॉकरोच को देखकर कांप उठता है। शायद आपको याद होगा कि एक बार अभिषेक बच्चन जो एक बड़े फिटनेस फ्रिक हैं, उन्होंने बताया था कि वो फ्रूट्स से दूर भागते है। उन्होंने एक रियलिटी शो में यह भी माना कि वो fruits से नफरत करते हैं और उन्होंने अपनी लाइफ में कभी भी फ्रूट्स नहीं खाए।

इससे ये साफ़ हो जाता है कि, आम इंसान हो या बॉलीवुड हस्तियां, डर सबको लगता है। सितारे भी डर जाते हैं ! ऐसे ही कई बॉलीवुड सेलेब्स में एक अजीब तरह का डर है। जिसका उन्होंने कई बार इंटरव्यूज में भी खुलासा किया है। हमारे बीच कई ऐसे स्टार्स है जिन्हे अलग- अलग तरह के फोबिया है। किसी को मरने से डर लगता है, तो किसी को एलिवेटर में चढ़ने से डर लगता है। तो आइए आपको बताते है बॉलीवुड के ऐसे ही स्टार्स और उनके फोबिया के बारे में।
.jpg)
1) अर्जुन कपूर
अपने एक्शन और दमदार पर्सनालिटी से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले गबरू जवान एक्टर अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन से डर लगता है। एक्टर कई सारे इंटरव्यू में इस बात को एक्सेप्ट भी चुके हैं और हैरान करने वाली बात ये है कि उनके घर में एक भी सीलिंग फैन नहीं है।

2) आमिर खान
शायद ही किसी को पता होगा कि बॉलीवुड के मिस्टर फरफेक्शनिस्ट आमिर खान को मरने से डर लगता है। उन्हें थानाटोफोबिया है। एक्टर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें इस बात का डर लगता था कि कहीं शूटिंग के वक्त उन्हें कुछ हो ना जाए। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म का क्या होगा।

3) कैटरीना कैफ़
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में टोमाटीना फेस्टिवल के वक़्त आपने एक्ट्रेस को खूब मस्ती करती देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी की सच्चाई जरा अलग है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें टमाटर से डर लगता है और सेट पर लोगों को इस सीन की शूटिंग के दौरान इस बात का पता चला जब उनका डर और ज्यादा बढ़ गया। आपको बता दे, वो टोमैटो कैचअप के कई सारे एड भी ठुकरा चुकी हैं।

4) शाहरुख खान
अपने एक्शन सीक्वेंस से लोगों को सरप्राइज कर देने वाले शाहरुख खान के फोबिया के बारे में जानकर आप भी काफी सरप्राइज हो जाएंगे। शाहरुख खान को घुड़सवारी से डर लगता है। घुड़सवारी को लेकर एक्टर का एक्सपीरियंस काफी बुरा रहा है। फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी वाला सीन करते वक्त शाहरुख खान का घोड़ा रुका नहीं और काफी आगे भाग गया। उसके बाद से शाहरुख खान ने कभी भी घुड़सवारी नहीं की।

5) कंगना रनौत
कंगना रनौत वैसे तो अपनी बेबाकी और बेखौफ अंदाज़ की वजह से देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। मगर एक्ट्रेस को ड्राइविंग से डर लगता है। उनका ड्राइविंग फोबिया उस दिन से शुरू हुआ था जब वे एक ऑटोरिक्शा से भिड़ गई थीं। तभी से उनके मन में ये डर बैठ गया है।



Download Android App
Download iOS App



