बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गये हैं। वहीं शादी के बाद से ही इस नविवाहित जोड़े की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हर कोई इस जोड़े की सादगी को देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। पर क्या आपको मालूम हो रणबीर और आलिया की शादी में 5 ऐसी चीजें हुई जो इस शादी को बाकी सभी सेलेब्स की शादी से एकदम अलग करती हैं। अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं।

बॉलीवुड के ज्यादातर सितारों अनुष्का शर्मा-विराट कोहली,प्रियंका चोपड़ा और निक, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह आदि सभी स्टार्स ने डेस्टिनेशन वेडिंग को चुना। जबकि आलिया और रणबीर ने मुंबई को ही शादी के लिए चुना।

जरूरी बात जहां कई सेलेब्स शादी के लिए पानी की तरह पैसा बहाते दिख जाते हैं तो वहीं रणबीर कपूर और आलिया ने शादी के लिए एक्टर के पालीहिल वाले घर का ही चयन किया।

अब तक इंडस्ट्री में जितनी भी शाही शादी हुई उसमें डेकोरेशन से लेकर वेडिंग प्लेस तक सभी कुछ पर खूब पैसा लगाया गया। इतना ही नहीं शादी पर इतना ज्यादा पैसा खर्च किया गया कि लोगों की डेकोरेशन देख लोग दांग रह गए। ऐसे में रणबीर और आलिया ने बेहद सादगी से अपने घर में शादी की।

इन सब चीजों के अलावा जहां कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। जबकि अनुष्का ने पिंक कलर के लहंगे में सात फेरे लिए। वहीं आलिया और रणबीर ने अपनी शादी में सबसे हटकर कलर और आउटफिट को चुना। आलिया ने सफेद कलर की साड़ी और रणबीर ने सफेद कलर की शेरवानी पहनीं।

शादी की सम्पन्न हो जाने के बाद पॉवर कपल पैपराजी के सामने आए और जमकर पोज दिए। लेकिन रणबीर कपूर ने आलिया के साथ ना केवल जमकर पोज दिए बल्कि उन्हें सभी के सामने गोद में उठा लिया। इससे पहले अब तक किसी भी कपल ने पैपराजी के सामने नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App



